मारुति के बाद अब इस ऑटो कंपनी ने दिया झटका, ₹12800 तक महंगी कर दी कार, एक जून से लागू

मारुति के बाद अब इस ऑटो कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल्स और वेरिएंट्स के आधार पर कीमतों में अधिकतम ₹12,800 तक की बढ़ोतरी होगी. ये नई कीमतें अगले महीने से लागू हो रही हैं.
मारुति के बाद अब इस ऑटो कंपनी ने दिया झटका, ₹12800 तक महंगी कर दी कार, एक जून से लागू

मारुति के बाद अब इस कार कंपनी ने बढ़ा दी कीमतें, जानें कितनी ढीली होगी जेब (फोटो - AI)

मारुति सुजुकी के बाद अब एक और ऑटो कंपनी ने अपनी कार की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. मारुति के बाद अब Hyundai Motor India ने भी कार के दाम बढ़ा दिए हैं. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान की जानकारी दी. मारुति सुजुकी के बाद अब ह्युंदै की कार खरीदना भी लोगों की जेब पर अब के मुकाबले महंगा पड़ेगा.

Hyundai के मुताबिक, कंपनी की पोर्टफोलियो में शामिल गाड़ियां 12800 रुपए तक महंगी हो जाएंगी. अलग-अलग मॉडल पर कीमतें की बढ़ोतरी अलग-अलग है. ये नई कीमतें एक जून यानी कि अगले महीने से लागू होंगी. कंपनी ने फाइलिंग के तहत बताया कि लागत और ऑपरेशनल खर्च में बढ़ोतरी की वजह से ये फैसला लिया गया है.

1 जून से लागू होंगी ये कीमत

कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा को लागू करने की नई तारीख का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि अब नई कीमतें 1 जून 2026 से लागू होंगी. कंपनी के मुताबिक, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में अधिकतम ₹12,800 तक की बढ़ोतरी की जाएगी.

Hyundai Price

Hyundai ने कहा कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने, कमोडिटी कीमतों में तेजी और ऑपरेशनल खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. कंपनी ने यह भी कहा कि वह लगातार लागत को नियंत्रित करने और ग्राहकों पर असर कम करने की कोशिश कर रही है, लेकिन बढ़ती लागत का कुछ हिस्सा बाजार में पास करना जरूरी हो गया है.

मारुति भी बढ़ा चुकी है दाम

बता दें कि ह्युंदै से पहले मारुति सुजुकी भी कार की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है. कंपनी ने कहा है कि जून 2026 से उसके अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अधिकतम ₹30,000 तक हो सकती है.

मारुति ने क्यों बढ़ाए दाम

कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और ऑटो सेक्टर में लगातार बढ़ रहे लागत दबाव के चलते यह कदम उठाना पड़ा है. कंपनी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से लागत को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रही थी ताकि ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, लेकिन मौजूदा बाजार परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी करना आवश्यक हो गया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6