Hyundai की इन कार का जलवा! बिक गईं 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स, मिल रहा सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस ब्रांड के तहत बेची जाने वाली कार ने नया मील का पत्थर हासिल किया है. कंपनी ने घरेलू बाजार में मैन्युफैक्चर होने वाली कार i10, Grand i10 और Grand i10 NIOS की 33 लाख यूनिट्स को बेच दिया है.
Hyundai की इन कार का जलवा! बिक गईं 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स, मिल रहा सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट

Hyundai की ओर से बेची जाने वाली Brand i10 कार ने नया मुकाम हासिल किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी 3 कार को बेचती है, इसमें i10, Grand i10 और Grand i10 NIOS जैसी कार शामिल हैं. कंपनी ने जानकारी दी है कि इस ब्रांड के तहत बेची जाने वाली कार ने नया मील का पत्थर हासिल किया है. कंपनी ने घरेलू बाजार में मैन्युफैक्चर होने वाली कार i10, Grand i10 और Grand i10 NIOS की 33 लाख यूनिट्स को बेच दिया है. इसमें घरेलू बाजार में यूनिट्स बेचना और एक्सपोर्ट दोनों शामिल है. Hyundai Motor India ने बताया कि ब्रांड i10 के तहत अबतक 3.3 मिलियन यानी कि 33 लाख यूनिट्स को बेच एक नया मुकाम हासिल किया है.

घरेलू बाजार में बेचे 20 लाख यूनिट्स

कंपनी ने जानकारी दी कि ब्रांड i10 के तहत अबतक 33 लाख यूनिट्स बेची जा चुकी हैं. इसमें 20 लाख यूनिट्स भारतीय बाजार में बिकी हैं. वहीं 13 लाख यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है. मेड इन इंडिया कार का एक्सपोर्ट हुआ है और 140 से ज्यादा देशों में इस कार को एक्सपोर्ट किया गया है. इसमें साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, चिले और पेरू जैसे देश शामिल हैं. कंपनी ने बताया कि ये भारत में एक्सपोर्ट के मामले में ये कंपनी लगातार बढ़िया काम कर रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Brand i10 में ये तीन कार

Hyundai के ब्रांड i10 को 18 साल पूरे हो चुके हैं. इस ब्रांड के तहत कंपनी i10, Grand i10 और Grand i10 NIOS बेचती है. मौजूदा समय में कंपनी इन कार में 3 पावरट्रेन का ऑप्शन देती है. इसमें 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल मैनुअल, 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल एएमटी और 1.2 लीटर का बायफ्यूल कप्पा पेट्रोल सीएनजी के साथ जैसे पावरट्रेन शामिल हैं.

भारत में हर साल कंपनी i10 की एक लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेचती है, जो इस कार की पॉपुलैरिटी को बताता है. कंपनी ने 2007 में ब्रांड i10 को शुरू किया था. इसमें कई सारे आकर्षित फीचर्स के साथ पेश किया गया था. उस समय में कार में डुअल एयरबैग्स, एबीएस और कीलैस एंट्री जैसे फीचर्स को ऐड किया गया था.

कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं ये फीचर्स

कंपनी ने बताया कि इस ब्रांड के मौजूदा जनरेशन कई सारे फीचर्स को जोड़ा गया है. इसमें सेफ्टी फीचर्स जैसे 6 एयरबैग्स, ABS यानी कि एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, 3 प्वाइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर शामिल हैं. हालांकि ये सारे फीचर्स स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर आती हैं.

इसके अलावा कंपनी की ओर से टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हाईलाइन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, LED DRL, क्रूज कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर, 8 इंच का डिस्प्ले और साथ में एंड्रॉयड और एप्पल कारप्ले मिलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6