&format=webp&quality=medium)
Creta का नया एडिशन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत (फाइल फोटो)
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की किंग Hyundai Creta का नया एडिशन मार्केट में आया है. कंपनी ने Hyundai Creta का समर एडिशन लॉन्च किया है. Hyundai Creta Summer Edition को कुछ ही वेरिएंट्स यानी कि ट्रिम्स में पेश किया गया है. इस एडिशन में कंपनी ने कुछ खास टेक्नोलॉजी और आरामदायक फीचर्स को अपग्रेड किया है.
कंपनी ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि ग्राहकों को और भी अच्छा ओनरशिप एक्सपीरियंस मिले. CRETA Summer Edition वेरिएंट्स क्रेटा की मजबूत लीडरशिप को और मजबूत करते हैं. ये वेरिएंट्स ग्राहकों की बदलती जरूरतों जैसे - एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर कंफर्ट और दमदार सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए हैं.
सालों से Hyundai CRETA ने SUV सेगमेंट में लगातार नए बेंचमार्क सेट किए हैं और देशभर के ग्राहकों के बीच मजबूत भरोसा बनाया है. Summer Edition वेरिएंट्स की पेशकश के साथ, HMIL का फोकस CRETA को और बेहतर बनाने पर है, ताकि प्रीमियम और पसंदीदा फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सके.
CRETA EX Summer Edition
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बढ़ती सेफ्टी उम्मीदों और रोजमर्रा की मोबिलिटी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, यह डैशकैम कई रिकॉर्डिंग मोड्स के साथ आता है. साथ ही, एक डेडिकेटेड ऐप के जरिए मोबाइल डिवाइस पर सीधे “On Demand Video” डाउनलोड की सुविधा देता है, जिससे हर सफर में अतिरिक्त भरोसा, सुविधा और मन की शांति मिलती है.
ये भी पढ़ें: मार्केट में आने वाली है नई SUV, कंपनी ने शुरू किया प्रोडक्शन, जानें मेड इन इंडिया कार किन फीचर्स से होगी लैस
कीमत की बात करें तो इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12,05,900 रुपए है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 17,88,900 रुपए है. इस कार में 1.5l MPi petrol और 1.5l U2 CRDi diesel इंजन का ऑप्शन मिलता है. यहां टेबल में हर वेरिएंट की कीमत दी गई है -

कंपनी के नेशनल सेल्स हेड सुनील मूलचंदानी ने इस नए वेरिएंट्स के लॉन्च पर कहा कि CRETA सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि यह एक विरासत (legacy) है, जिसने भारत में SUV मार्केट को आकार देने में अहम भूमिका निभाई है. 1.4 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों और FY 2025-26 में 2 लाख से अधिक सालाना बिक्री के साथ, Hyundai CRETA 2015 में लॉन्च के बाद से ही मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में अपनी नंबर 1 पोजिशन को लगातार मजबूत कर रही है.
CRETA Summer Edition वेरिएंट्स की शुरुआत हमारे इस कमिटमेंट को दर्शाती है कि हम एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर कंफर्ट को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाएं. इसमें 26.03 सेमी (10.25”) मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर, सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM) और डैशकैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सेफ्टी, सुविधा और ड्राइविंग कॉन्फिडेंस को और बेहतर बनाते हैं. ये अहम अपडेट्स देशभर के ग्राहकों के साथ CRETA की लीडरशिप और इमोशनल कनेक्ट को और मजबूत करेंगे.”
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Hyundai Creta Summer Edition क्या है?
CRETA का नया अपडेटेड एडिशन, जिसमें नए फीचर्स जोड़े गए हैं.
Q2 इसमें क्या नए फीचर्स मिलते हैं?
डैशकैम, 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, SVM जैसे फीचर्स.
Q3 कौन-कौन से ट्रिम्स में उपलब्ध है?
EX, EX(O), S(O), SX और SX Premium वेरिएंट्स.
Q4 कीमत कितनी है?
12.05 लाख रुपए से 17.88 लाख रुपए है(एक्स-शोरूम).
Q5 इंजन ऑप्शन क्या हैं?
1.5L पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन.