&format=webp&quality=medium)
Hyundai की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Creta ने जून में जबरदस्त सेल्स दर्ज की है. कंपनी ने बताया कि जून में Hyundai Creta सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है. जून 2025 का ये आंकड़ा है. इसके अलावा कंपनी की इस कार ने जनवरी से लेकर जून तक बढ़िया सेल्स के आंकड़ें दर्ज किए हैं. ये कार इतनी पॉपुलर है कि इस कार को तीन बार सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी कार का तमगा मिल चुका है. मार्च, अप्रैल और जून 2025 में लगातार ये कार सेल्स के मामले में नंबर-1 पर रही है. बता दें कि इस कार को सबसे पहले साल 2015 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अबतक ये कार सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक रही है.
कंपनी ने जानकारी दी कि जून 2025 में Hyundai Creta की 15,786 यूनिट्स बिकी हैं. इस कार ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि ये लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली नंबर -1 कार है. इसके अलावा कैलेंडर ईयर 2025 के H1 (Jan-June) में सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है.
इस मौके पर कंपनी के पूर्णकालिक डायरेक्टर तरुण गर्ग ने कहा कि क्रेटा सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं है बल्कि 12 लाख भारतीय परिवारों का इमोशन है. बीते दशक से ये कार लगातार एसयूवी स्पेस में अपना दबदबा बनाए हुए है. इस कार को मार्केट में आए 10 साल पूरे हो चुके हैं और 10वें साल भी ये कार बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है.
पिछले एक दशक में, Hyundai CRETA ने एक भरोसेमंद शहरी साथी से लेकर लंबी दूरी की यात्राओं को सशक्त बनाने वाले वाहन के रूप में खुद को स्थापित किया है. यह केवल बिक्री के आंकड़ों से नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ बने भावनात्मक जुड़ाव से अपनी पहचान बनाता है.
आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा, और डिज़ाइन व आराम में नवाचार के साथ CRETA ने भारतीय ग्राहकों की सबसे पसंदीदा एसयूवी में अपनी मजबूत जगह बनाई है. हाल ही में लॉन्च हुई Hyundai CRETA Electric के साथ यह नाम अब ईवी सेगमेंट में भी प्रवेश कर चुका है, जो एक हरित भविष्य के प्रति HMIL की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. ब्रांड की 10वीं वर्षगांठ के इस विशेष अवसर पर, HMIL भारत में मोबिलिटी के भविष्य को और अधिक नवाचार और प्रतिबद्धता के साथ आकार देने के लिए तत्पर है.