&format=webp&quality=medium)
Hyundai की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta को बेचा जाता है. इस कार को सबसे पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अबतक ये कार लोगों की पसंद बनती जा रही है. एक बार फिर इस कार ने लोगों के दिल को छुआ है और एक बार फिर ये कार कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग कार बन गई है. कंपनी ने FY25 की चौथी तिमाही की सेल्स का आंकड़ा जारी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, Hyundai Creta एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. कंपनी ने जानकारी दी वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में इस कार की 52,898 यूनिट्स बेची गई हैं.
कंपनी ने जानकारी दी कि कुल बेची गई 52,898 यूनिट्स में 24 फीसदी हिस्सेदारी Hyundai Creta ICE वेरिएंट से आई है तो वहीं 71 फीसदी हिस्सेदारी Hyundai Creta Electric से आई है. एक बार फिर इस कार ने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का मुकाम हासिल कर लिया है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि सनरूफ फीचर वाली कार लोगों को खूब पसंद आई है. कुल बिक्री में 69 फीसदी हिस्सेदारी सनरूफ फीचर वाली Creta की है. इसके अलावा 38 फीसदी हिस्सेदारी कनेक्टेड फीचर्स वाली क्रेटा की है.
ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ग्रॉसरी ही नहीं स्कूटर की भी होम डिलिवरी वो भी कुछ घंटों में...ये EV कंपनी लाई धांसू स्कीम
कंपनी ने मार्च 2025 में Hyundai Creta के कुल 18,059 यूनिट्स को बेचा. इसी के साथ इस कार ने एसयूवी सेगमेंट में नया बेंचमार्क स्थापित किया है. इतना ही नहीं, अगर ओवरऑल फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो कंपनी ने कुल 1,94,871 क्रेटा की सोल्ड की है. ऐसे कंपनी की क्रेटा सेल्स में साल दर साल 20 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई है.
ये भी पढ़ें: Hero Vs Bajaj Vs Honda: इस सेगमेंट में किस कंपनी ने मारी बाजी, जानें तीनों की मार्च सेल्स रिपोर्ट
साउथ कोरियाई ऑटो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में 5,98,666 यूनिट्स की बिक्री की. कंपनी ने घरेलू पैसेंजर व्हीकल में सेकंड पोजिशन ली है. मार्च 2025 की बात करें तो कंपनी ने 67,320 यूनिट्स को बेचा है. बीते साल के मुताबिक, कंपनी ने 2.6 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. एसयूवी सेगमेंट ने कुल बिक्री में 68.5 फीसदी का योगदान किया है. अबतक कंपनी ने Hyundai Creta की 1.5 मिलियन यानी 15 लाख यूनिट्स की सेल्स कर दी है और ये कार नंबर-1 एसयूवी बन गई है.