Hyundai CRETA के 10 साल पूरे, अबतक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने जताया भरोसा

भारत में Hyundai Creta को 10 साल पूरे हो चुके हैं और जब से कार लॉन्च हुई है, तभी से ये कार लोगों के दिलों पर राज कर रही है. अबतक लाखों ग्राहक अपना दिल इस कार पर दे चुके हैं.
Hyundai CRETA के 10 साल पूरे, अबतक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने जताया भरोसा

कॉम्पैक्ट एसयूवी में अपनी डोमिनेंस बनाए रखने वाली कार Hyundai Creta ने देश में 10 साल पूरे कर लिए हैं. जुलाई, 2015 में Hyundai Motor India ने मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक बड़ा कदम उठाया था, जो आज 12 लाख से ज्यादा भारतीय परिवारों में पावर, स्टाइल एवं एस्पिरेशन का पर्यायवाची बन गया है. अपने लॉन्च के बाद से ही Hyundai CRETA चर्चा का केंद्र है. इसने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट पर ऐसा प्रभाव डाला है कि देश में इस सेगमेंट को अक्सर ‘CRETA सेगमेंट’ कह दिया. बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धा के बावजूदCRETA लगातार इस सेगमेंट को लीड कर रही है और 2015 में लॉन्च के बाद से हर साल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी बनी हुई है.

Hyundai Creta: 10 साल का सफर

लॉन्च के बाद से अब तक CRETA की वार्षिक बिक्री दोगुनी (वर्ष 2016 में 92,926 से वर्ष 2024 में 1,86,919 यूनिट्स) हो गई है, जिसने मांग और पसंद के मामले में नए मानक स्थापित किए है. भारत में 12 लाख से ज्यादा CRETA की बिक्री हुई है, जो मिड-साइज एसयूवी के मामले में सर्वाधिक है. भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में 31 प्रतिशत से अधिक के मार्केट शेयर के साथमिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे CRETA है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai Creta

CRETA की बिक्री (जनवरी से जून, 2025) में सनरूफ पावर्ड वैरिएंट्स का करीब 70 प्रतिशत योगदान रहा है. 2025 में अब तक (जनवरी से जून) CRETA भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है और इस साल के 6 में से 3 महीनों में सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रही है. CRETA की बिक्री में पहली बार कार खरीदने वालों की हिस्सेदारी 2020 में 12 प्रतिशत थी, जो 2024 में 29 प्रतिशत हो गई. पेट्रोल, डीजल, टर्बो और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध CRETA में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, दोनों विकल्प मिलते हैं.

कंपनी ने लॉन्च कर दी नई Creta

CRETA की सेकेंड जनरेशन लॉन्च की जा चुकी है. एक ब्रेकथ्रू मॉडल से भारत के एसयूवी सेगमेंट में आइकॉन मॉडल बनने तक का सफर करते हुए CRETA ने नए मानक स्थापित किए हैं. पिछले दशक में ह्यूंडई CRETA के सफर को सिर्फ नए वैरिएंट्स की लॉन्चिंग से नहीं, बल्कि आधुनिक ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के हिसाब से इसमें लगातार हुए बदलावों के आधार पर समझा जा सकता है. हमेशा सबसे आगे रहने की प्रतिबद्धता के साथ ह्यूंडई ने CRETA के फीचर्स, पावरट्रेन, ट्रांसमिशन और टेक्नोलॉजी में लगातार अपडेट किए हैं.

Hyundai Creta 1

नियमित अपग्रेड्स के अतिरिक्त Hyundai Knight एडिशन और एडवेंचर एडिशन के रूप में इसके दो स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किए हैं. इनमें से प्रत्येक को अलग-अलग लाइफस्टाइल एवं एस्पिरेशंस के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों की बड़ी रेंज के दिल को छुआ जा सके.

2020 में हुआ था बदलाव

हर जनरेशन के साथ CRETA की ब्रांड पोजिशनिंग भी निखरी है, जो इसकी सफलता और एसयूवी सेगमेंट में इससे आए बदलावों को दिखाती है. 2015 में पहली बार इसे‘द परफेक्ट एसयूवी’ की टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया था, जो इसकी खूबियों के हिसाब से ही था. 2020 में सेकेंड-जनरेशन CRETA ने ‘द अल्टीमेट एसयूवी’ के साथ अपनी पहचान को निखारा. 2024 में अपडेट लॉन्च के साथ इसने और भी नई ऊंचाइयों को छुआ और खुद को ‘द अनडिस्प्यूटेड अल्टीमेट एसयूवी’ टैगलाइन के काबिल बनाया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6