इस Mid-Size SUV ने तोड़े रिकॉर्ड; 2025 में बिकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स, जानें ऐसा क्या है खास?

Hyundai Creta ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. कैलेंडर ईयर 2025 में Hyundai Creta की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री है.
इस Mid-Size SUV ने तोड़े रिकॉर्ड; 2025 में बिकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स, जानें ऐसा क्या है खास?

Hyundai Motor की पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी Hyundai Creta ने एक और रिकॉर्ड हासिल कर लिया है. कंपनी की इस कार को इतना पसंद किया जा रहा है कि इस कैलेंडर ईयर में कंपनी ने इस कार की लाखों यूनिट्स को बेच डाला है. Hyundai Creta को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट का किंग माना जाता है. इस सेगमेंट में कितने ही मॉडल आए लेकिन Hyundai Creta की बादशाहत कोई नहीं ले पा रहा है.

Hyundai Creta की इस कैलेंडर ईयर में अब तक 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है. कंपनी का कहना है कि ये अब तक की रिकॉर्ड सेल्स है. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी कैलेंडर ईयर में 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स Hyundai Creta की बिकी हो. इस कार की कीमत 17.27 लाख रुपए से शुरू होती है और 20.20 लाख रुपए तक जाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai Creta के बारे में जरूरी बातें

  • इस कैलेंडर ईयर 2 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी
  • कंपनी का दावा - हर दिन 550 बिकी
  • मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में दबदबा
  • Hyundai Creta लीड करती ये सेगमेंट
  • Hyundai Creta को 10 साल पूरे
  • 2016-2025 के बीच 9% की CAGR

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

32% लोगों की पहली पसंद CRETA

इस मौके पर कंपनी के मैनेजिंग डायेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा कि भारत में अपने 10 साल के सफर के दौरान CRETA का कस्टमर बेस कई गुना बढ़ा है. एक सक्षम SUV से आगे बढ़ते हुए अब CRETA हर सफर की भरोसेमंद साथी बन चुकी है. ब्रांड की मजबूत पकड़ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों की हिस्सेदारी 2020 में 13 फीसदी थी, जो 2025 में बढ़कर 32 फीसदी तक पहुंच गई है.

Hyundai Creta

  • समय के साथ CRETA ग्राहकों की पसंद और जरूरतें बदलीं
  • 2025 में सनरूफ वाले वेरिएंट्स का योगदान कुल बिक्री में 70%
  • डीजल इंजन का हिस्सा भी मजबूत
  • CRETA की कुल बिक्री में हिस्सेदारी 44%

Hyundai Creta में पावरट्रेन ऑप्शन

CRETA एक कंप्लीट पैकेज के तौर पर सामने आती है, जिसमें ग्राहकों को कई पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन (मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के साथ), 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन (मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ), 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन (मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के साथ) और इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल हैं.

ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए CRETA अब ICE और EV दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है. ये हर ग्राहक को बेहतर परफॉर्मेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और फ्यूचर-रेडी इनोवेशन का अनुभव देती है. परफॉर्मेंस, कंफर्ट, टेक्नोलॉजी और भरोसे का बेहतरीन कॉम्बिनेशन CRETA को हर सफर का भरोसेमंद साथी बनाता है.

Hyundai CRETA के टॉप फीचर्स

  • ऑटोमैटिक LED लाइट्स
  • 18 इंच के एलॉय व्हील्स
  • 10.25 इंच की इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन और डिस्प्ले
  • पैनारॉमिक सनरूफ
  • वायरलैस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा
  • Level-2 ADAS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
  • डिस्क ब्रेक और ट्रैक्शन कंट्रोल
  • फ्रंट और रियर में डैशकैम

खबर से जुड़े जरूरी FAQs

Q1. Hyundai Creta की 2025 में कितनी यूनिट्स बिक चुकी हैं?

A1. कैलेंडर ईयर 2025 में Hyundai Creta की 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी सालाना बिक्री है.

Q2. मिड साइज SUV सेगमेंट में Hyundai Creta की पोजिशन क्या है?

A2. Hyundai Creta मिड साइज SUV सेगमेंट की लीडर है और हर साल सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है.

Q3. Hyundai Creta को भारत में कितने साल पूरे हो गए हैं?

A3. Hyundai Creta को भारत में 10 साल पूरे हो चुके हैं.

Q4. Hyundai Creta में कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलते हैं?

A4. Creta में 1.5L MPi पेट्रोल, 1.5L CRDi डीजल, 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं.

Q5. Hyundai Creta के कौन से फीचर्स इसे खास बनाते हैं?

A5. Creta में पैनारॉमिक सनरूफ, 10.25 इंच टचस्क्रीन, Level-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6