महिंद्रा के बाद अब इस कार कंपनी ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों को झटका, 1 मई से लागू

महिंद्रा के बाद एक और ऑटो कंपनी ने कार की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है. कंपनी ने अपनी सभी कार की कीमत को बढ़ा दिया है, जो एक मई से लागू हो जाएगा.
महिंद्रा के बाद अब इस कार कंपनी ने बढ़ाए दाम, ग्राहकों को झटका, 1 मई से लागू

इस कार कंपनी ने भी बढ़ा दिए दाम (फाइल फोटो)

Hyundai Car Price Hike: देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hyundai Motor ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ा दी है. कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. हालांकि ये नई कीमतें एक मई यानी कि अगले महीने से लागू होंगी. बता दें कि ज्यादातर ऑटो कंपनियों ने बीते महीने ही कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था, जो नए वित्त वर्ष यानी कि 1 अप्रैल से लागू हो गई है.

अब इसी कड़ी में Hyundai Motor ने भी कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. Hyundai के पोर्टफोलियो की सभी कार 1 मई से महंगी हो जाएंगी. कंपनी ने सभी कार पर 1 परसेंट की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. वेरिएंट और मॉडल के आधार पर बढ़ोतरी की जाएगी.

Hyundai Motor का पोर्टफोलियो

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai

इससे पहले किन कंपनियों ने बढ़ाए दाम

  • Mahindra & Mahindra
  • Tata Motors PV
  • JSW MG Motor
  • BMW Group
  • Mercedes-Benz India
  • Audi India

किस कंपनी ने बढ़ाए कितने दाम

कंपनीबढ़ोतरी
Tata Motors PV0.5%
JSW MG Motor2%
Mahindra2.5%
BMW Group2%
Mercedes-Benz India2%
Audi India2%

Hyundai ने क्यों बढ़ाई कीमतें?

कंपनी ने बताया कि लागत बढ़ने की वजह से कीमत को बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इतना ही नहीं, इससे पहले भी जिन ऑटो कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, उनका भी इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से फैसला लिया गया है.

बता दें कि ये नई कीमतें एक मई से लागू होने वाली हैं. यानी कि बढ़ी हुई कीमतों से बचना है और नई कार खरीदनी ही है तो मई से पहले इन कार को खरीद सकते हो.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या मारुति ने भी बढ़ाए दाम?

फिलहाल तो मारुति सुजुकी की ओर से कीमतों में ऐलान नहीं किया गया है. अभी तक मारुति की ओर से कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है. मारुति ने कहा कि फिलहाल कीमतें नहीं बढ़ाई जा रही हैं लेकिन आने वाले समय में कीमतें बढ़ सकती हैं.

कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि ग्लोबल वॉर की वजह से मारुति की सप्लाई चेन और प्रोडक्शन को तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन प्रोडक्शन कॉस्ट पर जरूर असर पड़ा है.

ऑटो सेक्टर के लिए 1 अप्रैल से और क्या बदला?

एक अप्रैल से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई नई नियम लागू हो गए हैं. एक तो ऑटो कंपनियों ने अपने सभी मॉडल्स पर दाम बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा फास्टैग का रिचार्ज महंगा हो गया है. वहीं, E20 पेट्रोल फ्यूल को अनिवार्य कर दिया गया है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने फरवरी 2026 की अधिसूचना में 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में E20 फ्यूल लागू करने का निर्देश दिया था. इस फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है.

सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना और उत्सर्जन में कटौती करना है. E20 फ्यूल के लिए कम से कम 95 ऑक्टेन रेटिंग की जरूरत होती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Hyundai Motor ने कारों की कीमतें कब से बढ़ाने का फैसला किया है?

कंपनी ने ऐलान किया है कि नई कीमतें 1 मई 2026 से लागू होंगी और उसके बाद सभी मॉडल्स महंगे हो जाएंगे.

Q2 Hyundai की कारें कितनी महंगी होंगी?

कंपनी ने करीब 1% तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है, जो अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से लागू होगा.

Q3 Hyundai ने कीमतें बढ़ाने का फैसला क्यों लिया?

इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है, जिससे प्रोडक्शन खर्च बढ़ गया है.

Q4 किन-किन ऑटो कंपनियों ने पहले ही कीमतें बढ़ा दी हैं?

Mahindra & Mahindra, Tata Motors (PV), JSW MG Motor, BMW Group, Mercedes-Benz India और Audi India पहले ही दाम बढ़ा चुकी हैं.

Q5 क्या Maruti Suzuki भी कीमतें बढ़ाने जा रही है?

फिलहाल कंपनी ने कीमत बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसने संकेत दिया है कि आने वाले समय में कीमतें बढ़ सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6