होली खेलने के चक्कर में गंदी हो गई आपकी गाड़ी? घर पर ही ऐसे कर सकते हैं साफ

जिन लोगों के पास ये एक्सेस नहीं होता, उनकी कार या बाइक के गंदे हो जाने का डर बना रहता है. ऐसे में घर बैठे अपनी कार या बाइक को कैसे साफ करें, इसके लिए यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं.
होली खेलने के चक्कर में गंदी हो गई आपकी गाड़ी? घर पर ही ऐसे कर सकते हैं साफ

होली के दिन रंगों से खेला जाता है. रंगों की वजह से कई बार बाहर खड़ी बाइक या कार गंदी होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. हालांकि जिसके पास पार्किंग का स्पेस होता है वो लोग अपनी कार को पार्किंग में सुरक्षित तरीके से खड़ा करके कार या बाइक को बचा लेते हैं. लेकिन जिन लोगों के पास ये एक्सेस नहीं होता, उनकी कार या बाइक के गंदे हो जाने का डर बना रहता है. ऐसे में घर बैठे अपनी कार या बाइक को कैसे साफ करें, इसके लिए यहां हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं.

ऐसे करें कार की सफाई

- कार को सबसे पहले पानी के तेज प्रेशर से धोएं. इससे मोटा-मोटा रंग निकल जाएगा.
- अगर रंग फिर भी छूट जाए तो गीले कपड़े से साफ करें.
- अगर पानी से रंग नहीं निकलता है तो कार धोने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल करें.
- इसके अलावा बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- ध्यान रहे कि सख्त ब्रश या कपड़े का इस्तेमाल ना करें.
- रंगों को हटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल ना करें. कार का पेंट खराब हो सकता है.
- इसके अलावा कार धोने के लिए डिटेलिंग स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- कपड़े के तौर पर माइक्रो फाइबर का इस्तेमाल करें.

Add Zee Business as a Preferred Source

किन बातों का रखें ध्यान

- कार कवर का करें इस्तेमाल
- सुरक्षित स्थान पर कार पार्क
- ज्वलनशील पर्दाथों से रखें दूर
- वायरिंग पर फोकस
- फायर एक्सटिंग्विशर साथ रखें

किस दिन है होली?

इस साल रंगों की होली का त्‍योहार 14 मार्च को है. ऐसे में होलिका दहन 13 मार्च को है. 13 मार्च को करीब 13 घंटे तक भद्रा का साया रहेगा. 13 मार्च को सुबह 10:35 मिनट पर पूर्णिमा शुरु होने के साथ ही भद्रा शुरू होगी, जो रात 11:29 मिनट तक रहेगी. भद्राकाल में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6