बाइक और स्कूटर सेगमेंट में कौन बना 'किंग'? किस कंपनी ने बेचे कितने यूनिट्स, यहां जानें सारी डीटेल्स

अगस्त 2025 में टू-व्हीलर कंपनियों ने दमदार प्रदर्शन किया. Hero ने 5.53 लाख, Honda ने 5.34 लाख और TVS ने 5.09 लाख यूनिट्स बेचे. Suzuki की सेल्स 9% बढ़कर 1.13 लाख रही.
बाइक और स्कूटर सेगमेंट में कौन बना 'किंग'? किस कंपनी ने बेचे कितने यूनिट्स, यहां जानें सारी डीटेल्स

देश की टू-व्हीलर ऑटो कंपनियों ने अगस्त 2025 के लिए सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया है. TVS Motor ने दमदार प्रदर्शन किया है और 30 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है. इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने भी 8 परसेंट से भी ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है. वहीं होंडा मोटरसाइकिल और सुजुकी मोटरसाइकिल ने भी सेल्स का आंकड़ा पेश किया है. अगस्त में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स में हल्की गिरावट दर्ज हुई लेकिन टू व्हीलर सेगमेंट में सेल्स का डाटा अच्छा है.

कैसी रही Honda की सेल्स?

Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने अगस्त 2025 में 5,34,861 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. इसमें घरेलू बाजार में 4,81,021 यूनिट्स और निर्यात में 53,840 यूनिट्स शामिल हैं. जुलाई 2025 की तुलना में HMSI की कुल बिक्री में 4% की महीने-दर-महीना (MoM) ग्रोथ देखने को मिली है, जो त्योहारों के सीजन से पहले टू-व्हीलर डिमांड में सुधार का संकेत देती है.

वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के अप्रैल से अगस्त 2025 तक की अवधि में कंपनी ने कुल 24,22,880 यूनिट्स की बिक्री की है. इनमें से 21,73,834 यूनिट्स घरेलू बाजार में और 2,49,046 यूनिट्स विदेशों में बेची गईं.

Suzuki Motorcycle की सेल्स में इजाफा

Suzuki Motorcycle ने अगस्त 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है. कंपनी ने इस महीने कुल 1,13,936 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल अगस्त 2024 के 1,04,800 यूनिट्स की तुलना में 9% ज्यादा हैं. कंपनी ने अगस्त 2025 में घरेलू बाजार में 91,629 यूनिट्स की बिक्री की. यह आंकड़ा अगस्त 2024 के 87,480 यूनिट्स की तुलना में 5% की ग्रोथ को दर्शाता है.

एक्सपोर्ट्स के मोर्चे पर Suzuki ने शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने अगस्त 2025 में 22,307 यूनिट्स विदेशों में भेजे, जबकि अगस्त 2024 में यह संख्या 17,320 यूनिट्स थी. यानी निर्यात में 29% की तेज़ बढ़त दर्ज की गई है.

Hero MotoCorp का जबरदस्त प्रदर्शन

Hero MotoCorp ने अगस्त 2025 में कुल 5,53,727 मोटरसाइकिल और स्कूटर डिस्पैच किए. यह आंकड़ा अगस्त 2024 की तुलना में 8% की ग्रोथ को दर्शाता है. कंपनी ने अगस्त में 3.44 लाख VAHAN रजिस्ट्रेशन दर्ज किए, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्थिर मांग का संकेत देते हैं. Hero का इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA भी तेजी से बढ़ रहा है. अगस्त 2025 में VIDA ने 12,275 यूनिट्स डिस्पैच किए और 13,313 VAHAN रजिस्ट्रेशन दर्ज हुए.

TVS मोटर ने भी किया कमाल

TVS Motor Company ने अगस्त 2025 के लिए अपने बिक्री आंकड़े जारी किए हैं. कंपनी ने इस महीने कुल 5,09,536 यूनिट्स बेचे, जो अगस्त 2024 के 3,91,588 यूनिट्स की तुलना में 30% ज्यादा हैं.

टू-व्हीलर सेल्स में कंपनी ने 30% की ग्रोथ दर्ज की है. अगस्त 2025 में 4,90,788 यूनिट्स बिके, जबकि अगस्त 2024 में यह संख्या 3,78,841 यूनिट्स थी. घरेलू टू-व्हीलर सेल्स में 28% की बढ़त दर्ज हुई है. अगस्त 2025 में 3,68,862 यूनिट्स बिके, जबकि अगस्त 2024 में यह आंकड़ा 2,89,073 यूनिट्स था.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. अगस्त 2025 में Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) ने कितनी बिक्री की?

A1. HMSI ने अगस्त 2025 में कुल 5,34,861 यूनिट्स बेचे, जिनमें 4,81,021 यूनिट्स घरेलू और 53,840 यूनिट्स एक्सपोर्ट रहे.

Q2. Suzuki Motorcycle India की अगस्त 2025 में ग्रोथ कितनी रही?

A2. Suzuki ने अगस्त 2025 में कुल 1,13,936 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 9% ज्यादा हैं.

Q3. Hero MotoCorp की अगस्त 2025 सेल्स कितनी रही?

A3. Hero MotoCorp ने अगस्त 2025 में 5,53,727 यूनिट्स डिस्पैच किए, जो 8% की साल-दर-साल ग्रोथ है.

Q4. TVS Motor Company का अगस्त 2025 का प्रदर्शन कैसा रहा?

A4. TVS ने अगस्त 2025 में कुल 5,09,536 यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 30% ज्यादा हैं.

Q5. अगस्त 2025 में टू-व्हीलर कंपनियों की कुल परफॉर्मेंस कैसी रही?

A5. सभी बड़ी कंपनियों ने ग्रोथ दर्ज की. Hero और Honda ने 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचे, TVS ने 30% और Suzuki ने 9% की बढ़त दर्ज की.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6