Honda से लेकर महिंद्रा और Hero motocorp की बिक्री में कमी, जनवरी में हुई सिर्फ इतनी सेल

जनवरी में दिग्गज वाहन बनाने वाली कंपनी की सेल में गिरावट आई है. महिंद्रा (Mahindra), हीरो मोटोकॉर्प (Heromotocorp) और होंडा (Honda Cars India) ने अपने तिमाही आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में तीनों कंपनी की सेल में गिरावट आई है.
Honda से लेकर महिंद्रा और Hero motocorp की बिक्री में कमी, जनवरी में हुई सिर्फ इतनी सेल

जनवरी में दिग्गज वाहन बनाने वाली कंपनी की सेल में गिरावट आई है.

जनवरी में दिग्गज वाहन बनाने वाली कंपनी की सेल में गिरावट आई है. महिंद्रा (Mahindra), हीरो मोटोकॉर्प (Heromotocorp) और होंडा (Honda Cars India) ने अपने तिमाही आंकड़े जारी किए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में तीनों कंपनी की सेल में गिरावट आई है. इन तीनों ही कंपनियों की सेल दिसंबर के मुकाबले जनवरी में कम हो गई है. हीरो मोटोकॉर्प की सेल में लगभग 14 फीसदी कम हो गई है. वहीं, Honda Cars की सेल 71 फीसदी कम हुई है.

महिंद्रा की सेल हुई कम
दिग्गज घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की जनवरी महीने में कुल बिक्री 6 फीसदी गिरकर 52,546 इकाई पर आ गई है. वहीं, एक साल पहले इसी महीने उसने 55,722 वाहनों की बिक्री की थी. रिजल्ट जारी करने का बाद महिंद्रा ने बयान में कहा कि घरेलू बाजार में उसकी बिक्री तीन फीसदी गिरकर 50,785 इकाइयों पर आ गई है. जनवरी 2019 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 52,500 वाहन बेचे थे.

हीरो मोटोकॉर्प की जनवरी में बिक्री 14 फीसदी गिरी
हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री जनवरी महीने में 13.9 फीसदी गिरकर 5,01,622 इकाई पर रह गई है. वहीं, एक साल पहले इसी महीने कंपनी ने 5,82,660 इकाइयों की बिक्री की थी. कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि स्कूटर पोर्टफोलियो को बीएस-6 को नए नियमों के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा रहै और उसने बीएस-चार स्कूटरों के उत्पादन को रोक दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

Honda Cars की घरेलू बिक्री जनवरी में 71 प्रतिशत घटी
Honda Cars इंडिया की घरेलू बाजार में बिक्री जनवरी महीने में 70.98 फीसदी घटकर 5,299 इकाई रह गई है. पिछले महीने कंपनी ने सिर्फ बीएस-6 मानक वाले पेट्रोल वाहनों की बिक्री के लिए भेजा है. एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 18,261 इकाइयों की बिक्री की थी. होंडा कार्स इंडिया ने बयान में कहा कि जनवरी में 182 इकाइयों का निर्यात किया गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6