Hyundai Verna के बाद आ रहा इस सेडान कार का फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च डेट

Hyundai Verna के बाद एक और कार का फेसलिफ्ट वर्जन आ रहा है. ये सेडान कार है, जो ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है. जानें कार में क्या नए फीचर्स मिल सकते हैं.
Hyundai Verna के बाद आ रहा इस सेडान कार का फेसलिफ्ट, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, जानें संभावित फीचर्स और लॉन्च डेट

एक और सेडान कार का फेसलिफ्ट आएगा, जानें लॉन्ट टाइमलाइन (फोटो - रशलैन)

सेडान कार लग्जरी और प्रीमियम फील के लिए जानी जाती हैं. अब भारत में सेडान कार का फिर से बोलबाला होने वाला है. क्योंकि 2026 में पहले ही Hyundai Verna का फेसलिफ्ट आ चुका है. कंपनी अपनी पॉपुलर सेडान कार Hyundai Verna को लॉन्च कर चुकी है. अब अगले लॉन्च की लिस्ट में Skoda Slavia, Volkswagen Virtus और Honda City शामिल हैं. हाल ही में Honda City के फेसलिफ्ट को टेस्टिंग के दौरान स्पाई किया गया है.

Honda City Facelift पूरी तरह से कैमोफ्लाज में दिखी है, इसलिए कार के एक्सटीरियर की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. RushLane की एक रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा सिटी का फेसलिफ्ट इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Honda City Facelift: क्या होगा नया?

इंटरनेशनल अपडेट (Brazil Market):

  • नए मॉडल में कॉस्मेटिक अपडेट्स पर ज्यादा फोकस रहेगा
  • फ्रंट में नई ग्रिल और ज्यादा बोल्ड बंपर देखने को मिल सकता है
  • हेडलाइट्स अपडेट होकर ज्यादा स्पोर्टी लुक देंगी
  • डिजाइन इंस्पिरेशन Honda Civic से ली गई लगती है

साइड और रियर प्रोफाइल:

  • साइड में नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं
  • रियर में बंपर डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे

डायमेंशन:

  • कार के साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं
  • सिर्फ बंपर अपडेट के चलते लंबाई में मामूली बदलाव संभव

इंडिया-स्पेसिफिक अपडेट्स

  • केबिन में नई सीट अपहोल्स्ट्री मिलने की उम्मीद
  • बाकी फीचर्स लगभग पहले जैसे रह सकते हैं

नए फीचर्स के तौर पर मिल सकते हैं:

  • 360° कैमरा (स्टैंडर्ड)
  • वेंटिलेटेड सीट्स (स्टैंडर्ड)

लॉन्च टाइमलाइन

Honda ब्राजील में इस कार को Interlagos Festival (अगस्त 2026) में पेश कर सकती है.

Honda City: संभावित फीचर्स

Honda City

पावरट्रेन में क्या कोई बदलाव होगा?

इंडिया-स्पेसिफिक इंजन डिटेल्स

  • भारत में यह कार 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, वॉटर-कूल्ड, इनलाइन-4 सिलेंडर, i-VTEC DOHC इंजन के साथ आती है
  • यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है

ट्रांसमिशन ऑप्शन:

  • 6-स्पीड मैनुअल
  • CVT (ऑटोमैटिक)
  • भारत में यह कार E20 फ्यूल कम्प्लायंट है

ब्राजील-स्पेसिफिक इंजन डिटेल्स

  • ब्राजील में Honda City का इंजन 126 PS की पावर देता है
  • टॉर्क आउटपुट:
  • 155 Nm (एथेनॉल पर)
  • 152 Nm (पेट्रोल पर)
  • इसमें 7-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है

क्या दोनों इंजन एक जैसे हैं?

दोनों इंजन का आर्किटेक्चर और डिस्प्लेसमेंट समान है
लेकिन इन्हें पूरी तरह एक जैसा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि:

  • पावर आउटपुट अलग है
  • फ्यूल टाइप के अनुसार कैलिब्रेशन अलग है
  • रेव लिमिट्स में अंतर है
  • ट्रांसमिशन ऑप्शन्स भी अलग हैं

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FAQs:

1. Honda City फेसलिफ्ट कब लॉन्च होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honda City फेसलिफ्ट 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. वहीं ब्राजील में इसे अगस्त 2026 में Interlagos Festival के दौरान पेश किया जा सकता है.

2. क्या बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे?

नई City फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक अपडेट्स मिलेंगे, जैसे नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलाइट्स, ज्यादा बोल्ड बंपर और नए अलॉय व्हील्स. इसका डिजाइन Honda Civic से इंस्पायर्ड हो सकता है.

3. क्या नई Honda City में नए फीचर्स भी मिलेंगे?

हां, भारत में 2026 Honda City फेसलिफ्ट में 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए जा सकते हैं. इसके अलावा सीट अपहोल्स्ट्री भी अपडेट हो सकती है.

4. क्या इंजन में कोई बदलाव होगा?

नहीं, पावरट्रेन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. भारत में यह कार 1.5-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी, जो 121 PS पावर और 145 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

5. भारत और ब्राजील वर्जन में क्या फर्क होगा?

दोनों वर्जन का इंजन बेसिक तौर पर समान है, लेकिन पावर आउटपुट, फ्यूल कैलिब्रेशन, टॉर्क और ट्रांसमिशन में अंतर होगा. ब्राजील मॉडल में ज्यादा पावर और 7-स्पीड CVT मिलता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)