&format=webp&quality=medium)
प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में Honda Motorcycle & Scooter नया स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने प्रीमियम कैटेगरी में एक नया टू-व्हीलर पेश किया है, जो रग्ड एडवेंचर मोटरसाइकिल की स्पिरिट के साथ आती है लेकिन है एक मैक्सी स्कूटर. कंपनी ने Honda X-ADV को प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में पेश कर दिया है. ये स्कूटर कंपनी के प्रीमियम स्टोर BigWing dealerships पर मिलेगा. कंपनी ने आज से इस स्कूटर की डिलिवरी शुरू कर दी है. हालांकि इस मैक्सी स्कूटर की डिलिवरी जून 2025 से होगी. इसकी कीमत इतनी है कि इसमें मिडिल क्लास परिवार के लिए एक कार आ सकती है.
कीमत की बात करें तो इस मैक्सी स्कूटर की कीमत 11.90 लाख रुपए है, जो हरियाणा में एक्स-शोरूम है. इसका डिजाइन ऐसा तैयार किया गया है, जो इसे फ्यूचरिस्टिक क्रॉसओवर स्टायलिंग की तरह दिखाता है. इस स्कूटर में एडवेंचर मोटरसाइकिल का फील मिलता है. साथ में मैक्सी स्कूटर जितनी यूटिलिटी स्पेस की सुविधा मिलती है.
मैक्सी स्कूटर में डुअल LED हेडलाइट्स मिलती है. बाइक का लुक मॉडर्न दिया गया है. इसके अलावा इस स्कूटर में 22 लीटर का स्टोरेज मिलता है. इसमें हेलमेट और दूसरी रोजमर्रा की चीजों को आसानी से रख सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है.
इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी डिलिवरी अगले महीने से शुरू होगी. इस मौके पर कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग के डायरेक्टर योगेश माथुर ने कहा कि X-ADV की लॉन्चिंग हमारे BigWing सफर में एक और अहम मील का पत्थर है, क्योंकि हम अपने प्रीमियम मोटरसाइकल पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहे हैं.
एडवेंचर क्षमता और शहर में चलाने की सहूलियत का बेहतरीन मेल रखते हुए, X-ADV आपको रोमांच भरी सवारी का अनुभव देगा. उन्होंने आगे कहा कि चाहे वीकडे की डेली कम्यूट हो या वीकेंड की एस्केप ट्रिप, यह क्रॉसओवर मशीन बेहतरीन प्रैक्टिकलिटी और परफॉर्मेंस के साथ हर जरूरत को पूरा करती है. हम राइडर्स का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं और उन्हें हमारे BigWing डीलरशिप्स पर इस अनोखे अनुभव को एक्सप्लोर करने का आमंत्रण देते हैं.
इस स्कूटर की कीमत जितनी है, उतने में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी आराम से आ सकती है. ऐसे में इसमें कूट-कूट फीचर्स भी दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें 5 इंच का फुल कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. ये Honda RoadSync ऐप से कनेक्ट हो जाता है. इसके अलावा इसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन भी मिलता है.
इस मैक्सी स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ्रंट में 41 एमएम के अपसाइड डाउन फॉर्क्स मिलते हैं. वहीं रियर में प्री लोड एडजेस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है. फ्रंट में 17 इंच और रियर में 15 इंच के टायर मिलते हैं. साथ में डुअल चैनल ABS समेत कई फीचर्स दिए हैं.
इस मैक्सी स्कूटर में 745cc का लिक्विड कूल्ड SOHC 8-valve पैरेरल ट्विन इंजन दिया गया है. ये 6,750 RPM पर 43.1 kW की पावर और 4,750 RPM पर 69 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें थ्रॉटल रिस्पॉन्स राइड वाय वायर टेक्नोलॉजी से मैनेज होती है. 4 राइडिंग मोड्स मिलते हैं. इसमें Standard, Sport, Rain और Gravel शामिल है. इस स्कूटर में होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है.