&format=webp&quality=medium)
प्रतीकात्मक तस्वीर
देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने महाराष्ट्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने राज्य में Honda Activa की कुल 50 लाख (5 मिलियन) बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. ये मुकाम Activa ने 25 सालों में हासिल किया है, जो महाराष्ट्र जैसे बड़े और अहम टू-व्हीलर बाजार में ग्राहकों के मजबूत भरोसे को दिखाता है.
कंपनी के मुताबिक, ये उपलब्धि महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर और नवी मुंबई में लगातार मजबूत मांग के दम पर हासिल हुई है. इन शहरों में रोजमर्रा की आवाजाही के लिए टू-व्हीलर आज भी सबसे भरोसेमंद और किफायती साधन बने हुए हैं, और Activa ने इसी जरूरत को बखूबी पूरा किया है. इस स्कूटर की कीमत 76000 रुपए से शुरू है.
ये भी पढ़ें: 350 CC में होगा घमासान, इस सेगमेंट में Triumph Bikes की एंट्री, अप्रैल 2026 में लॉन्च की उम्मीद
महाराष्ट्र में Activa की सफलता के पीछे HMSI का मजबूत सेल्स और सर्विस नेटवर्क भी बड़ी वजह है. कंपनी के पास राज्यभर में 700 से ज्यादा सेल्स और सर्विस टचपॉइंट्स हैं. इससे ग्राहकों को न सिर्फ स्कूटर खरीदना आसान होता है, बल्कि सर्विस और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी भरोसेमंद मिलता है. यही वजह है कि Activa लंबे समय तक ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.
इस मौके पर HMSI के डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) Mutsuo Usui ने कहा कि महाराष्ट्र में Activa की 50 लाख बिक्री इस बात का सबूत है कि बीते 25 सालों में ग्राहकों ने ब्रांड पर गहरा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कंपनी के लिए सबसे अहम और डायनैमिक बाजारों में से एक है. आगे भी कंपनी का फोकस कस्टमर एक्सपीरियंस बेहतर करने, नेटवर्क बढ़ाने और ग्राहकों की बदलती जरूरतों के मुताबिक Activa को अपडेट करते रहने पर रहेगा.
ये भी पढ़ें: नए और एडवांस फीचर्स से लैस ये 5 इलेक्ट्रिक बाइक, सिंगल चार्ज पर 250 km तक की रेंज, जानें कीमत
Honda Activa को महाराष्ट्र के ग्राहक एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखते हैं. इसकी मजबूत रीसेल वैल्यू, बेहतर माइलेज, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे खास बनाती है. यह स्कूटर शहरों के साथ-साथ सेमी-अर्बन इलाकों में भी आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है. यही वजह है कि हर उम्र के लोग Activa को पसंद करते हैं.
Activa की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह यह भी है कि यह समय के साथ खुद को अपडेट करती रही है. कंपनी ने इसमें समय-समय पर नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स जोड़े हैं, जिससे राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है. हाल ही में लॉन्च की गई ACTIVA e: ने ग्राहकों को इलेक्ट्रिक ऑप्शन भी दिया है, जिससे ब्रांड की पहुंच और मजबूत हुई है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Activa के अलावा HMSI के पास भारत में स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स की बड़ी रेंज है. स्कूटर सेगमेंट में Dio और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स शामिल हैं, जबकि मोटरसाइकिल सेगमेंट में 100cc से लेकर 1800cc तक के मॉडल्स मौजूद हैं.
कंपनी का प्रीमियम मोटरसाइकिल बिजनेस BigWing नेटवर्क के जरिए चलाया जाता है, जो मिड-साइज और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करता है.
1: महाराष्ट्र में Honda Activa की कुल कितनी बिक्री हुई है?
महाराष्ट्र में Honda Activa की कुल बिक्री 50 लाख यूनिट को पार कर गई है.
2: Activa ने यह आंकड़ा कितने सालों में हासिल किया?
Activa ने यह उपलब्धि 25 सालों में हासिल की है.
3: महाराष्ट्र के किन शहरों से सबसे ज्यादा मांग आई?
पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर और नवी मुंबई जैसे शहरों से मजबूत मांग देखने को मिली.
4: Activa की लोकप्रियता की बड़ी वजह क्या है?
बेहतर माइलेज, मजबूत रीसेल वैल्यू, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत सर्विस नेटवर्क.
5: क्या Honda के पास Activa के अलावा भी इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं?
हां, कंपनी ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ACTIVA e: और QC1 जैसे स्कूटर्स लॉन्च किए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)