&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज टू व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी दमदार और पॉपुलर बाइक Hero Xtreme 160R 4V को नए कलेवर और नए फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने कई सारे नए फीचर्स को ऐड किया है, जो 160 सीसी सेगमेंट में पहली बार किसी बाइक में दिए गए हैं. बता दें कि ये फीचर्स 300 सीसी वाली बाइक में मिलते हैं लेकिन हीरो ने अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए इन फीचर्स को Hero Xtreme 160R 4V में दिया है. कंपनी ने इस बाइक का एक खास एडिशन भी लॉन्च किया है, जो नॉर्मल एडिशन से थोड़ा महंगा है. इस खबर में जानिए कि नई बाइक में क्या नए फीचर्स मिल रहे हैं.
इस बाइक में कंपनी ने 163 सीसी का एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया है. ये इंजन 8500rpm पर 16.9 पीएस की मैक्सिमम पावर और 6500 rpm पर 14.6 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. बाइक के फ्रंट और रियर ब्रेक में डिस्क ब्रेक मिलते हैं और 17 इंच के एलॉय व्हील्स का सपोर्ट मिलता है. बाइक में 12 लीटर की फ्यूल टैंक कैपिसिटी है और 165 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस है.
बेस वेरिएंट की कीमत - 1,38,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Kevlar Brown एडिशन की कीमत 1,39,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)