Hero का बड़ा दांव; EV स्कूटर खरीदना होगा और सस्ता, बैटरी एज ए सर्विस के साथ आ रहा नया मॉडल

इंडियन मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प बड़ा दांव खेलने वाली है. कंपनी बहुत जल्द नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है, जिसे जुलाई 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.
Hero का बड़ा दांव; EV स्कूटर खरीदना होगा और सस्ता, बैटरी एज ए सर्विस के साथ आ रहा नया मॉडल

देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp बहुत अपना अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आने वाली है. कंपनी ने जुलाई 2025 की शुरुआत में नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आने वाली है. कंपनी Vida ब्रांड के तहत नया स्कूटर लेकर आएगी. कंपनी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी को और भी ज्यादा अफोर्डेबल बनाने पर फोकस कर रही है और इसी सिलसिले में कंपनी Battery As A Service (Baas) मॉडल के तौर पर नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है. ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए अफोर्डेबल बनाने के लिए इस तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर रही है. ऐसा बताया जा रहा है कि Hero MotoCorp, VIDA VX2 को लॉन्च करेगी, जो BaaS के साथ आएगी और इससे बैटरी की कॉस्ट घट जाएगी.

pay-as-you-go का मॉडल

इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को pay-as-you-go ओनरशिप मॉडल के तौर पर खरीदा जा सकता है. BaaS सर्विस के तौर पर खरीदने से ये इलेक्ट्रिक स्कूटर की ओनरशिप कॉस्ट कम हो जाएगी. इससे कस्टमर को स्कूटर के चेसिस और बैटरी को अलग-अलग फाइनेंस करने में मदद मिलेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

एक जुलाई को होगी लॉन्च

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प अपनी इलेक्ट्रक स्कूटर कंपनी Vida के तहत नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आएगा. कंपनी Vida VX2 को लॉन्च करेगी, जिसे एक जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा. एक जुलाई को ही कंपनी इस स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी देगी.

3600 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्टेशन

ग्राहक अपनी दैनिक या मासिक बजट और उपयोग के अनुसार बनाए गए लचीले सब्सक्रिप्शन प्लान्स में से चुन सकते हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के स्वामित्व को अधिक किफायती, सुविधाजनक और निश्चिंत बनाते हैं. इस मॉडल के तहत VIDA ग्राहकों को अधिक विकल्प, बेहतर लागत दक्षता और VIDA के लगातार बढ़ते देशव्यापी नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी, जिसमें पहले से ही 100+ शहरों में 3,600 से अधिक फास्ट-चार्जिंग स्टेशन और 500+ सर्विस पॉइंट शामिल हैं.

पारंपरिक बाधाओं को हटाकर और EV स्वामित्व के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करके, VIDA का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सबके लिए सुलभ बनाना है, साथ ही बेजोड़ सुविधा, लचीलापन और निश्चिंतता प्रदान करना है. बैटरी-एज़-ए-सर्विस मॉडल, सब्सक्रिप्शन प्लान्स और प्राइसिंग से जुड़ी पूरी जानकारी 1 जुलाई 2025 को साझा की जाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6