&format=webp&quality=medium)
Vida DIRT.E K3
Hero MotoCorp का इमर्जिंग ब्रांड VIDA, ने आज एक नया प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च किया है. खास बात ये है कि ये प्रोडक्ट छोटे बच्चों के लिए लॉन्च किया गया है. ये प्रोडक्ट 4-10 साल के बच्चों के लिए तैयार किया गया है और ये एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल (Electric Motorcycle) है. VIDA की ओर से बाइक प्रेमी बच्चों के लिए DIRT.E K3 नाम से एक इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है. ये एक ऑफ रोड लाइन प्रोडक्ट है, जो पहली बार बच्चों के लिए लॉन्च हुआ है.
DIRT.E K3 शुरुआती राइडर्स के लिए मोटरसाइकिलिंग का एक नया अंदाज़ लेकर आया है. ये इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस को एक यूनिक साइज-एडजस्टेबल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ता है, जो बच्चों के बढ़ने और अलग-अलग तरह के टेरेन्स पर उनका कॉन्फिडेंस बढ़ने के साथ एडजस्ट हो जाता है. VIDA DIRT.E के टैगलाइन ‘Wild beyond the Ride’ से इंस्पायर ये लॉन्च ब्रांड की ऑफ-रोडिंग सेगमेंट में एंट्री को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: Hero का बड़ा दांव; EV स्कूटर खरीदना होगा और सस्ता, बैटरी एज ए सर्विस के साथ आ रहा नया मॉडल
ये भी पढ़ें: जापान के बाइक शो में Royal Enfield का जलवा; शोकेस की 2 नई मोटरसाइकिल, एक में दिया 26 इंच का टायर
इस इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने 3 कलर में पेश किया है. इसमें रेड, पर्पल और व्हाइट शामिल है. इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए तय की गई है. हालांकि ये कीमत शुरुआती 300 यूनिट्स के लिए ही है. इसकी डिलिवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी. शुरुआती चरण में चुनिंदा आउटलेट्स में ही डिलिवरी होगी, जिसमें दिल्ली, बैंगलोर, पुणे, जयपुर और कैलिकेट शामिल है.
DIRT.E K3 को Hero Tech Centre Germany (HTCG) और जयपुर स्थित Centre of Innovation and Technology (CIT) में कॉन्सेप्चुअलाइज, डिजाइन और डेवलप किया गया है, जिससे Hero MotoCorp की ग्लोबल इंजीनियरिंग टैलेंट और एडवांस्ड मोबिलिटी कैपेबिलिटीज एक साथ आई हैं.
ये भी पढ़ें: इस ई-स्कूटर की सेल्स 2 लाख के पार; बढ़ा मार्केट शेयर, इन फीचर्स के चलते लोगों को आ रहा इतना पसंद
इसका उत्पादन आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में होगा, जहां VIDA इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइन भी मौजूद है. यह इंटीग्रेटेड अप्रोच इनोवेशन, सेफ्टी और परफॉर्मेंस का वर्ल्ड-क्लास कॉम्बिनेशन पेश करती है.
लॉन्च पर बात करते हुए Hero MotoCorp की चीफ बिजनेस ऑफिसर – इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट, कौसल्या नंदकुमार ने कहा कि DIRT.E K3 इस बात की नई शुरुआत है कि युवा राइडर्स मोटरसाइकिलिंग से कैसे जुड़ते हैं. हमारा लक्ष्य एक ऐसा प्रोडक्ट डिजाइन करना था जो उनके बढ़ने के साथ एडजस्ट हो सके, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ, जिम्मेदारी से और खुशी से नई जगहों को एक्सप्लोर कर सकें. DIRT.E इस दिशा में पहला कदम है, जो शुरुआती चरणों से ही राइडर्स को एक ऐसे इकोसिस्टम में विकसित करता है जो सुरक्षित, प्रोग्रेसिव और आउटडोर अनुभव से गहराई से जुड़ा हुआ है.
यह 4-10 साल के बच्चों के लिए लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड मोटरसाइकिल है, जिसमें साइज-एडजस्टेबल प्लेटफॉर्म और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
इसमें तीन स्पीड लेवल हैं—8 km/h, 16 km/h और 25 km/h, जिन्हें ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है.
इसमें 360Wh रिमूवेबल बैटरी और 500W पीक मोटर दी गई है, जो 3 घंटे में 0-100% चार्ज हो जाती है.
हाँ, इसमें Small, Medium और Large—इन तीन कॉन्फ़िगरेशन का एडजस्टेबल सिस्टम है, जो बच्चों की ग्रोथ के साथ एडजस्ट हो जाता है.
इसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपए है (पहली 300 यूनिट्स के लिए). डिलिवरी 15 जनवरी 2026 से दिल्ली, बैंगलोर, पुणे, जयपुर और कैलिकेट में शुरू होगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)