श्रीलंका में बिकेंगे इस ऑटो कंपनी के मोटरसाइकिल और स्कूटर; सबसे पहले पेश हुए ये 4 प्रोडक्ट्स

कंपनी ने श्रीलंका के लंबे समय से डिस्ट्रीब्यूटर रहे Abans Auto के साथ मिलकर इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. बता दें कि बीते 12 साल से हीरो मोटोकॉर्प श्रीलंका में अपना बिजनेस कर रहा है.
श्रीलंका में बिकेंगे इस ऑटो कंपनी के मोटरसाइकिल और स्कूटर; सबसे पहले पेश हुए ये 4 प्रोडक्ट्स

मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने अपने 4 नए प्रोडक्ट्स को श्रीलंका में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Xoom 110 scooter, Hunk 160R 4V, Xtreme 125R और HF Deluxe को श्रीलंका के मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने श्रीलंका के लंबे समय से डिस्ट्रीब्यूटर रहे Abans Auto के साथ मिलकर इन प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. बता दें कि बीते 12 साल से हीरो मोटोकॉर्प श्रीलंका में अपना बिजनेस कर रहा है. अब कंपनी ने नई प्रोडक्ट लाइनअप को शुरू किया है. कंपनी का लक्ष्य मई के अंत तक 500 से ज्यादा कस्टमर तक पहुंच को बढ़ाना है. बता दें कि बहुत जल्द कंपनी Hunk 160R 4V और Xtreme 125R की प्री बुकिंग को शुरू कर देगी.

Hero Xoom 110

ये स्कूटर फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आता है. इसके एयरोडायनैमिक बॉडी वर्क, एग्रेसिव LED हेडलैम्प, सिग्नेचर H Shaped टेल लैम्प और बोल्ड कलर पैलेट स्कूटर को दमदार लुक देती है. इस स्कूटर को शहर में रहने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

स्कूटर में 110 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो बेहतरीन एक्सक्लेरेशन प्रोवाइड करता है. इस स्कूटर में कंपनी का पेटेंटेड i3S टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे फ्यूल कंम्प्शन ज्यादा नहीं होता. CBS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक मिलता है. इसके अलावा फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है.

Hunk 160R 4V

इसे भारत के एथलैटिक एनर्जी के साथ तैयार किया गया है. बाइक का टैंक श्राउड्स काफी एग्रेसिव है. नई LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है. इस बाइक शहर और हाईवे दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इस बाइक में 163cc 4-valve, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. ये 16.6 बीएचपी की पावर और बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.

Xtreme 125R

ये डायनैमिक और स्पोर्टी मोटरसाइकिल है. बाइक में 125 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 11.4 बीएचपी पावर और फास्ट एक्सक्लेरेशन देता है. ये मोटरसाइकिल लाइटवेट डायमंड फ्रेम देता है. 37mm Showa का फ्रंट सस्पेंशन भी दिया है. बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है. बाइक में 276 एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है.

HF Deluxe

इसके अलावा श्रीलंका मार्केट के लिए HF Deluxe को भी लॉन्च किया गया है. इस बाइक ऑल ब्लैक एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है. बाइक में बोल्ड ग्राफिक्स, ब्लैक एलॉय व्हील और कंटेम्पररी डिजाइन दिया गया है.

इस बाइक में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है. साथ में 4 स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट है. बाइक में जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. साथ में लंबा फ्रंट सस्पेंशन मिलता है. ये मोटरसाइकिल स्मूथ, स्टैबल राइड प्रोवाइड करती है.

इन मॉडल्स की कीमत

Xoom 110 - LKR 699900
HF Deluxe - LKR 577900
Hunk 160R 4V - LKR 909900
Xtreme 125R - LKR 776900

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6