&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने हार्ले डेविडसन के साथ अपनी पार्टनरशिप को और एक्सटेंड कर दिया है. कंपनी ने बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान इस बात की जानकारी दी. बता दें कि अमेरिकी मोटरसाइकिल कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) ने भारत में एंट्री लेने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ साझेदारी की थी. अब इस साझेदारी को हीरो मोटोकॉर्प ने और बढ़ा दिया है. हीरो मोटोकॉर्प ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान बताया कि हार्ले डेविडसन के साथ पार्टनरशिप को एक्सटेंड कर दिया गया है.
कंपनी ने बताया कि हार्ले डेविडसन X440 के नए वेरिएंट्स बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च होंगे. इसके लिए हीरो मोटोकॉर्प ने हार्ले डेविडसन के साथ पार्टनरशिप को एक्सटेंड करने का फैसला किया है. कंपनी ने BSE फाइलिंग के दौरान बताया कि नई मोटरसाइकिल को डेवलेप करने के लिए भी इस पार्टनरशिप को एक्सपेंड किया गया है.
कंपनी ने इस बाइक को तीन वेरिएंट्स में पेश किया गया था. इसमें Denim, Vivid और S वेरिएंट शामिल है. बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.39 लाख रुपए है. बाइक में डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ में एलॉय व्हील्स और स्पॉक व्हील्स का सपोर्ट मिलता है.
इस बाइक में 440 सीसी सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन मिलता है. ये इंजन 27 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 38 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. ये बाइक एंट्री लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आता है. इसमें 13.5 लीटर की टैंक कैपिसिटी मिलती है.