&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने इंडियन मार्केट में अपनी पॉपुलर HF Deluxe Popular को बढ़ाते हुए नई बाइक को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस पोर्टफोलियो के तहत HF Deluxe Pro को लॉन्च किया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 73,550 रुपए है और इस बाइक में कंपनी ने कई सारे नए फीचर्स को अपडेट किया है. कंपनी ने इस बाइक को फीचर पैक्ड बोला है और कई नए फीचर्स को ऐड किया है. ये उन भारतीय लोगों के तैयार किया गया है, जो कॉन्फिडेंट, प्रोग्रेसिव और टेक सेवी हैं. कंपनी ने इस बाइक में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स को अपडेट किया है.
सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में कंपनी ने बेहतरीन फ्यूल एफिशियंसी के लिए i3S (Idle Stop-Start System) को शामिल किया गया है. इस फीचर के चलते किसी भी बाइक या स्कूटर का माइलेज पहले से बढ़ जाता है क्योंकि इस टेक्नोलॉजी की वजह से ट्रैफिक सिग्नल की स्थिति में इंजन खुद बंद हो जाता है, जिसे सिर्फ एक बटन दबाकर स्टार्ट किया जा सकता है.
बता दें कि ये एंट्री लेवल मोटरसाइकिल है. इस बाइक को कंपनी ने स्ट्राइकिंग डिजाइन दिया है. साथ में एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी है. i3S (Idle Stop-Start System) के साथ-साथ इसमें लो फ्रिक्शन इंजन और इंजीनियर्ड टायर्स दिए हैं.
इस बाइक को कंपनी ने बोल्ड न्यू लुक के साथ पेश किया है. रिफ्रेश्ड बॉडी ग्राफिक्स दिए हैं, जो बाइक के पूरे सिल्हुट को बढ़िया बनाती है. बाइक में सेगमेंट फर्स्ट LED हेडलैम्प, क्राउन शेप्ड हाई इंटेन्सिटी पॉजिशन लैम्प जैसे फीचर्स दिए हैं.
बाइक में एडवांस डिजिटल स्पीडोमोटर दिया है. ये रियल टाइम राइडिंग डाटा देता है. साथ में लो फ्यूल इंडिकेटर का भी सपोर्ट मिलता है. बाइक में 18 इंच के फ्रंट व्हील्स मिल रहे हैं. रियर में ड्रम ब्रेक का सपोर्ट है. 2 स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन सेटअप दिया गया है.
इस बाइक में 97.2 सीसी का इंजन मिलता है. ये इंजन 8000 आरपीएम पर 7.9 बीएचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 73550 रुपए है. इसे कंपनी की डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं.