&format=webp&quality=medium)
हार्ले डेविडसन के पोर्टफोलियो में स्ट्रीट 750, आयरन 883 जैसी कुछ अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं. (रॉयटर्स)
मोटरसाइकिल बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) ने भारतीय बाजार को लेकर एक बड़ा फैसला कर लिया है. कंपनी ने कहा है कि वह भारत में अपनी कारोबारी मॉडल को बंद करने जा रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस प्रक्रिया के तहत, कंपनी बावल (हरियाणा) में अपनी मैनुफैक्चरिंग प्लांट बंद करने और गुड़गांव में अपने सेल्स ऑफिस के साइज को काफी कम करने की योजना बना रही है.
इतनी ही नहीं कंपनी भारत में अपने मौजूदा कस्टमर्स को भी जानकारी दे रही है. कंपनी ने कहा कि फ्यूचर की गतिविधियों को लेकर उन्हें लेटेस्ट अपडेट दे रही है. हार्ले डेविडसन ने कहा कि कंपनी के डीलर नेटवर्क कन्ट्रैक्ट टर्म के जरिये कस्टमर्स को सर्विस जारी रखेंगे. ने कहा कि कंपनी देश में अपना कारोबार चलाने के लिए एक साझेदार के साथ गठजोड़ करना चाहती है.
कंपनी के इस कदम से करीब 70 कर्मचारियों की छंटनी होगी. कंपनी को उम्मीद है कि 23 सितंबर, 2020 से लेकर अगले 12 महीनों में अनुमोदित पुनर्गठन गतिविधियों को पूरा किया जाएगा. हार्ले डेविडसन के पोर्टफोलियो में स्ट्रीट 750, आयरन 883 जैसी कुछ अन्य मोटरसाइकिल शामिल हैं. खबर के मुताबिक, कंपनी को अनुमान है कि 2020 में रीस्ट्रक्चरिंग की लागत कम से कम 75 मिलियन डॉलर पर जा सकती है.
भारत में घट रही थी बिक्री
हार्ले डेविडसन की भारत में बिक्री में कमी आ रही थी. वित्त वर्ष 2019 में हार्ले डेविडसन बाइक्स की सेल्स 22 प्रतिशत कम हो गई थी. खबर के मुताबिक, कंपनी ने इस साल सिर्फ 2,676 यूनिट्स ही बेच सकी थी. बता दें, इससे पिछले वित्त वर्ष में 3,413 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. भारत में बिकने वाली 65 प्रतिशत बाइक्स 750CC से कम कैपिसिटी वाली हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
भारत में इन ब्रांड से था मुकाबला
हार्ले डेविडसन भारत में ट्रायम्फ, इंडियन, बेनेली, कावासाकी, डुकाटी, एप्रिलिया और प्रीमियम रेंज की यामाहा, कावासाकी, सुजुकी और होंडा से मुकाबले में हैं.