इन बाइक के साथ सीधे भिड़ेगी Guerrilla 450, खरीदने से पहले चेक कर लें किसमें कितना दम

रॉयल एनफील्ड आयशर मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है और बाइक मार्केट में काफी पॉपुलर है. एनालिस्ट का मानना है कि हर महीने इस बाइक की दो हजार से तीन हजार यूनिट बिकने की संभावना है.
इन बाइक के साथ सीधे भिड़ेगी Guerrilla 450, खरीदने से पहले चेक कर लें किसमें कितना दम

Guerrilla 450 Vs Harley Davidson 440 Vs Triumph 400: रॉयल एनफील्ड ने हाल ही में एक और बाइक को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था. कंपनी ने 450 सीसी इंजन सेगमेंट में Guerrilla 450 को लॉन्च किया था. इस बाइक का इंडियन मार्केट में कई सारी बाइक के साथ मुकाबला होने वाला है. इस बाइक की शुरुआती कीमत 2.39 लाख है और कंपनी ने इस बाइक को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया है. बता दें कि रॉयल एनफील्ड आयशर मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है और बाइक मार्केट में काफी पॉपुलर है. एनालिस्ट का मानना है कि हर महीने इस बाइक की दो हजार से तीन हजार यूनिट बिकने की संभावना है.

Hero और बजाज की 400 सीसी सेगमेंट को देगी टक्कर

रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 का सीधा मुकाबला हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की 400 सीसी सेगमेंट वाली बाइक के साथ होने वाला है. कंपनी ने इस बाइक को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसमें एनॉलॉग, डैश और फ्लैश जैसे वेरिएंट शामिल है. ये कंपनी की स्ट्रीट नेकेड बाइक है, जो कंपनी की मोस्ट अवेटेड बाइक में से एक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंडिया मार्केट में इस बाइक का सीधा मुकाबला दो बाइक के साथ होने वाला है. इसमें Harley Davidson 440 और Triumph Speed 400 शामिल हैं. ये दोनों बाइक 400 सीसी सेगमेंट में आती हैं और इन दोनों का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड की गुरिल्ला के साथ होना है.

Guerrilla 450 का इन बाइक से होगा मुकाबला

ContentGuerilla 450Harley Davidson 440Triumph Speed 400
कीमत₹2.39 लाख₹2.39 लाख₹2.24 लाख
वजन185 kg190.5 kg176 kg
ग्राउंड क्लियरेंस169 mm170 mm170 mm
फ्यूल कैपिसिटी11 लीटर13.5 लीटर13 लीटर
लंबाई2090 mm2168 mm2056 mm
माइलेज29.5 kmpl35 kmpl30 kmpl

Guerrilla 450 Vs Harley Davidson 440 Vs Triumph 400 में इंजन

पावरट्रेन की बात करें तो 452 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है. ये बाइक 8000 RPM पर 39.52 bhp की मैक्सिमम पावर और 40 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा ट्रायम्फ 400 में 398.15 cc का लिक्विड कूल्ड, 4 वॉल्व, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये इंजन 8000 rpm पर 40ps की मैक्सिमम पावर और 6500 rpm पर 37.5 Nm का टॉर्क देता है. वहीं हार्ले डेविडसन में 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल इंजन दिया गया है. ये इंजन 27 hp की पावर और 38 nM का टॉर्क जनरेट करता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6