&format=webp&quality=medium)
15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा ऐलान किया था, जो आज पूरा हो गया है. उस दौरान GST रिफॉर्म को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था और आज GST काउंसिल ने सरकार की ओर से दिए गए सारे निर्देशों को मंजूर कर लिया है. अब देश में GST स्लैब को घटाकर 2 ही कर दिया गया है. अब सभी जरूरी सामान पर या तो 5 फीसदी GST लगेगा या फिर 18 फीसदी. GST काउंसिल की तरफ से 12 और 28 फीसदी वाले स्लैब को हटा दिया गया है. खास बात ये है कि दिवाली से पहले ही सरकार की तरफ से ये बड़ा तोहफा दिया गया है. अब ऑटो सेक्टर में जबरदस्त बूम देखने को मिल सकता है क्योंकि यहां ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर GST रेट को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है. अब इलेक्ट्रिक व्हीकल पर GST रेट क्या होंगे, इस पर भी सरकार की तरफ से बयान आ गया है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी गई है. पहले की तरह ही इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) पर 5 फीसदी जीएसटी लगेगा. हालांकि 4-व्हीलर के दूसरे पावरट्रेन पर बड़ी राहत दी गई है लेकिन इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर मौजूदा ड्यूटी जारी रहेगी यानी 5% स्लैब में ही इलेक्ट्रिक व्हीकल रहेंगे.
VIDEO- Apple iPhone 17 Pro: बैटरी से कैमरा अपग्रेड तक... देखें टॉप 15 नए फीचर्स!
सरकार ने छोटे पैसेंजर व्हीकल्स और दोपहिया वाहनों को सस्ता करने के लिए GST को 28% से घटाकर 18% कर दिया है. यह रियायत उन गाड़ियों के लिए है जिनकी इंजन क्षमता पेट्रोल इंजन में 1200cc तक और डीजल इंजन में 1500cc तक है और लंबाई 4000 मिमी से कम है. इसके अलावा 350cc तक की मोटरसाइकिलों पर भी यही रियायत लागू होगी. इस कदम से छोटे और बजट सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद है.
VIDEO- GST Council की बड़ी बैठक, जानें क्या सस्ता होगा?
FAQs
Q1. नए GST रिफॉर्म के तहत अब कितने स्लैब रह गए हैं?
अब देश में सिर्फ 2 GST स्लैब रह गए हैं – 5% और 18%.
Q2. ऑटोमोबाइल सेक्टर में GST दरों में क्या बदलाव हुआ है?
पहले 28% वाले स्लैब में आने वाले ज्यादातर वाहन अब 18% GST के दायरे में आ गए हैं.
Q3. इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पर GST दर में क्या बदलाव हुआ है?
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर पहले की तरह ही 5% GST लागू रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
VIDEO- Stocks To Buy: त्योहारी सीजन से पहले देखें Brokerage की टॉप 10 Stocks Picks
Q4. किस तरह की पेट्रोल और डीजल कारों पर GST कम हुआ है?
1200cc और 4000mm तक की पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी, CNG कारें और 1500cc व 4000mm तक की डीजल व डीजल हाइब्रिड कारें अब 18% GST के तहत आएंगी.
Q5. दोपहिया और थ्री-व्हीलर वाहनों पर अब कितना GST लगेगा?
मोटरसाइकिल (350cc और नीचे) और सभी थ्री व्हीलर्स पर GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है.
VIDEO- Bharat NCAP की 5-स्टार रेटिंग वाली 15 सबसे Safest Car!