&format=webp&quality=medium)
Tata Motors
GST Rate Cut: भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल व्हीकलक मैन्युफैक्चरर टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. टाटा मोटर्स ने कमर्शियल व्हीकल खरीदारों को जीएसटी कटौती का पूरा बेनिफिट देने की घोषणा की है.
कंपनी ने कहा कि वह अपने पूरे कमर्शियल व्हीकल रेंज पर हाल ही में की गई जीएसटी कटौती का पूरा बेनिफिट ग्राहकों को देगी. यह कटौती 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी, जिस दिन संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी.
कंपनी ने बताया कि अब कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है, जिससे वाहनों की कीमतों में बड़ी राहत मिलेगी. इस कदम से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Tata, महिंद्रा के बाद अब Renault ने भी कारों के दाम ₹96,395 तक घटाए, जानें Kiger, Kwid और Triber नई कीमतें
टाटा मोटर्स ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की कीमतों में कमी का ऐलान किया है. अलग-अलग सेगमेंट में कीमतें इस प्रकार घटेंगी-
| प्रोडक्ट | कीमत में कमी (₹) |
|---|---|
| HCV | ₹2,80,000 - ₹4,65,000 |
| ILMCV | ₹1,00,000 - ₹3,00,000 |
| Buses & Vans | ₹1,20,000 - ₹4,35,000 |
| SCV Passenger | ₹52,000 - ₹66,000 |
| SCV & Pickups | ₹30,000 - ₹1,10,000 |
इन ग्राहकों के लिए टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) यानी कुल खर्च कम होगा, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा और ऑपरेशनल एफिशिएंसी में सुधार आएगा.
VinFast VF7 Launched: फीचर्स से लेकर प्राइस तक... जानें सब कुछ!
कंपनी ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे त्योहारी सीजन की डिलीवरी के लिए जल्द से जल्द अपने पसंदीदा वाहन की बुकिंग कर लें.
टाटा मोटर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ ने कहा, कमर्शियल व्हीकल्स पर जीएसटी (GST) को 18% करना एक साहसिक और समय पर लिया गया फैसला है. यह कदम प्रधानमंत्री के विजन और वित्त मंत्री के नेतृत्व में जीएसटी काउंसिल (GST Council) द्वारा किए गए सुधारों का हिस्सा है. टाटा मोटर्स गर्व के साथ यह पूरा फायदा ग्राहकों को दे रही है. हमारी कोशिश है कि ट्रांसपोर्टर्स और छोटे कारोबारियों की लागत घटे, उन्हें नई और आधुनिक गाड़ियां आसानी से उपलब्ध हों और उनकी कमाई बढ़ सके.

Q1. टाटा मोटर्स ने क्या घोषणा की है?
कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल व्हीकल्स पर जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को देने की घोषणा की.
Q2. अब कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी कितना हो गया है?
कमर्शियल वाहनों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है
Q3. कीमतों में कितनी कमी आएगी?
वाहनों की कीमतों में लाखों रुपये तक की कटौती होगी.
Q4. इसका ग्राहकों को क्या सीधा लाभ मिलेगा?
इस कदम से टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप (TCO) कम होगा, मुनाफा बढ़ेगा.
Q5. क्या त्योहारी सीजन पर बुकिंग की जा सकती है?
हां, त्योहारी सीजन की डिलीवरी के लिए अपने पसंदीदा वाहन की बुकिंग कर सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)