&format=webp&quality=medium)
22 सितंबर 2025 से देश में GST 2.0 रिफॉर्म लागू हो गया है. जीएसटी 2.0 के तहत 12 और 28 फीसदी स्लैब को हटा दिया गया है और इसके बदले में अब सिर्फ 5 और 18 फीसदी टैक्स स्लैब ही रखे गए हैं. GST 2.0 के तहत 18 फीसदी स्लैब में आने वाले प्रोडक्ट्स को 5 फीसदी स्लैब में कर दिया गया है. वहीं 28 फीसदी वाले स्लैब में आने वाले प्रोडक्ट्स को 18 फीसदी स्लैब में कर दिया गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा ऑटो सेक्टर को देखने को मिला है. ऑटो सेक्टर में ज्यादातर प्रोडक्ट्स पर 28 फीसदी GST लगता था, जिसे अब घटाकर 18 फीसदी कर दिया है और इसका बड़ा फायदा पहले ही दिन देखने को मिला है.
GST लागू होने के पहले ही दिन Maruti Suzuki, Hyundai और Tata Motors की इन्क्वायरी और सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. इस दौरान मारुति सुजुकी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा है. इसके अलावा Hyundai ने भी एक ही दिन में जबरदस्त डिलिवरी की है. यहां देखिए कि GST कट के बाद किस कार कंपनी ने क्या रिकॉर्ड तोड़ा है?
GST की नई दरों के ऐलान के बाद मारुति की गाड़ियों में जबरदस्त डिमांड दिखी है. कंपनी ने इक्वायरी और सेल्स में जबरदस्त उछाल देखा है. कंपनी ने कहा कि 35 सालों में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, पहले ही दिन 80,000 से ज्यादा इनक्वायरी मिली है. जो कंपनी के लिए अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
इसके अलावा, अब तक 25,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हो चुकी है. 18 सितंबर से अतिरिक्त कीमत कटौती के बाद अब तक 75,000 बुकिंग हो चुकी है. कंपनी ने बताया कि हर दिन लगभग 15,000 बुकिंग आ रही हैं, जो सामान्य से 50% ज्यादा है. छोटी कारों की मांग में 50% तक की बढ़त है. इतना ही नहीं, कुछ वेरिएंट्स की स्टॉक खत्म होने की आशंका भी है.
Hyundai ने एक ही दिन में 11,000 डीलर बिलिंग की है. जीएसटी की दरों को घटाने के बाद कंपनी ने ये नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने बीते 5 साल में सिंगल डे में सबसे ज्यादा बिलिंग की है. ये कंपनी की अबतक की सबसे ज्यादा बिलिंग है.
नवरात्रि के मौके पर टाटा मोटर्स ने भी बड़ा मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने नवरात्रि के पहले ही दिन 10,000 गाड़ियों की डिलिवरी की हैं. इतना ही नहीं, कंपनी ने एक ही दिन में 25000 से ज्यादा कस्टमर इन्क्वायरी भी की हैं. टाटा मोटर्स के लिए ये अबतक का जबरदस्त आंकड़ा है.
ऑटो कंपनियों के लिए GST बचत उत्सव की शुरुआत धमाकेदार हुई है. GST 2.0 के तहत टैक्स दरों में कटौती और कंपनियों के खास फेस्टिव ऑफ़र्स का असर देखने को मिला है. GST कट से फेस्टिव सीजन में ऑटो सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला है. वहीं नवरात्रि के पहले दिन डीलरशिप पर कार खरीदारों की भीड़ दिखी है और इन्क्वायरी में भी बढ़त देखने को मिली है.
A1. छोटी कारों पर अब 28% की जगह 18% GST लग रहा है, जिससे वे सस्ती हो गई हैं. बड़ी कारों और SUVs पर 40% का नया स्लैब लागू हुआ है.
A2. मारुति सुजुकी को एक ही दिन में 80,000 से ज्यादा इन्क्वायरी मिलीं, जो कंपनी के 35 साल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है.
A3. Hyundai ने एक दिन में 11,000 डीलर बिलिंग करके पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा. वहीं, टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के पहले दिन 10,000 गाड़ियों की डिलीवरी की.
A4. GST 2.0 की नई दरें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू हो गई हैं.
A5. GST दरों में कटौती और कंपनियों के फेस्टिव ऑफर्स की वजह से नवरात्रि के पहले दिन कारों की मांग में जबरदस्त उछाल देखने को मिला.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)