GST 2.0 ने करा दी कार के दीवानों की मौज! Toyota ने भी घटाए कारों के दाम, ₹3.5 लाख तक सस्ती हो गई Fortuner

Toyota ने GST रेट कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का ऐलान किया है. कंपनी की गाड़ियां 3.49 लाख रुपये तक सस्ती हो जाएंगी. नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी.
GST 2.0 ने करा दी कार के दीवानों की मौज! Toyota ने भी घटाए कारों के दाम, ₹3.5 लाख तक सस्ती हो गई Fortuner

Toyota Car Pice Cut: ऑटो सेक्टर के लिए बड़ी खबर सामने आई है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने ऐलान किया है कि कंपनी अपनी गाड़ियों की कीमतों में 3.49 लाख रुपये तक की कटौती करेगी. यह फैसला हाल ही में सरकार की ओर से की गई जीएसटी रेट कटौती के बाद लिया गया है. नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी.

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर वाधवा ने कहा कि यह कदम ग्राहकों की जेब हल्की करने और ऑटो सेक्टर में डिमांड बढ़ाने के लिए उठाया गया है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले यह राहत ग्राहकों को गाड़ियों की खरीदारी के लिए और आकर्षित करेगी.

किन गाड़ियों के दाम घटे?

टोयोटा ने अलग-अलग सेगमेंट की कारों की कीमतों में कटौती की है. नई कीमतों के हिसाब से:

  • Fortuner – 3,49,000 रुपये तक सस्ती
  • Legender – 3,34,000 रुपये तक सस्ती
  • Hilux – 2,52,700 रुपये तक सस्ती
  • Vellfire – 2,78,000 रुपये तक सस्ती
  • Crysta – 1,80,600 रुपये तक सस्ती
  • Hycross – 1,15,800 रुपये तक सस्ती
  • Camry – 1,01,800 रुपये तक सस्ती
  • Taisor – 1,11,100 रुपये तक सस्ती
  • Hyryder – 65,400 रुपये तक सस्ती
  • Glanza – 85,300 रुपये तक सस्ती
  • Rumion – 48,700 रुपये तक सस्ती

क्यों किया गया यह फैसला?

GST स्ट्रक्चर में बदलाव के बाद कई कारों पर टैक्स दरों को घटाया गया है. इसका सीधा असर गाड़ियों की कीमतों पर पड़ा है. टोयोटा ने यह फैसला पारदर्शिता और ग्राहक-प्रथम नीति के तहत किया है.

ऑटो सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से न सिर्फ ग्राहकों की जेब पर बोझ कम होगा बल्कि ऑटो सेक्टर को भी नई रफ्तार मिलेगी. त्योहारी सीजन में बुकिंग्स में इजाफा देखने को मिल सकता है. कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी डीलरशिप से नई कीमत की पुष्टि करें और समय पर बुकिंग करवाएं ताकि डिलीवरी में कोई परेशानी न हो.

FAQs

Q1. टोयोटा की कौन सी कार सबसे ज्यादा सस्ती हुई है?
Fortuner की कीमत 3.49 लाख रुपये तक कम हुई है.

Q2. नई कीमतें कब से लागू होंगी?
22 सितंबर 2025 से नई कीमतें लागू होंगी.

Q3. क्या सभी मॉडल्स पर छूट मिलेगी?
हाँ, ज्यादातर मॉडल्स पर अलग-अलग रेंज में कीमतों की कटौती की गई है.

Q4. क्या यह ऑफर सीमित समय के लिए है?
यह स्थायी प्राइस कट है, हालांकि डिलीवरी समय बुकिंग पर निर्भर करेगा.

Q5. ग्राहकों को नई कीमत की जानकारी कैसे मिलेगी?
ग्राहकों को नजदीकी टोयोटा डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6