&format=webp&quality=medium)
PM E Drive, EVs Subsidy
हेवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइन रिवोल्यूशन इन इनोवोटिव व्हीकल एन्हासमेंट (PM E-Drive) योजना में बड़ा बदलाव किया है. इसके लिए सरकार ने गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर गाड़ियों के लिए नई समय सीमा और शर्तें तय की गई हैं. यही नहीं, सब्सिडी का फायदा पाने के लिए सरकार ने गाड़ियों की अधिकतम कीमत भी तय कर दी है. इन नए नियमों का मकसद 10,900 करोड़ रुपए की इस योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी को बेहतर और सही तरीके से बांटना है. यह पूरी योजना 31 मार्च 2028 तक चलेगी. हालांकि, अगर 10,900 करोड़ रुपए का बजट पहले खत्म हो जाएगा तो योजना बंद कर दी जाएगी.
भारत सरकार की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक, इलक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने वालों को सब्सिडी का फायद तभी मिलेगा, जब उनकी गाड़ी 31 जुलाई 2026 या उससे पहले रजिस्टर हो जाएगी.
सरकार की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स जैसे ई-रिक्शा और ई-कार्ट (रजिस्टर्ड ई-थ्री व्हीलर्स) के लिए योजना 31 मार्च 2028 तक जारी रहेगी.
थ्री व्हीलर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
सरकार ने यह भी शर्त रखी है कि ग्राहक को मिलने वाली कुल सब्सिडी दो तरीके से मापी जाएगी. पहला सरकार द्वारा तय अधिकतम सीमा और दूसरी गाड़ी की एक्स फैक्ट्री कीमत का 15 फीसदी. इन दोनों में से जो भी रकम कम होगी, वही फाइनल सब्सिडी के तौर पर दी जाएगी. सरकार ने एक चेतावनी भी जोड़ी है कि प्रति किलोवॉट घंटे (per kWh) दी जाने वाली यह सब्सिडी फिक्स नहीं है. भविष्य में जैसे-जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत कम होगी, सरकार इस सब्सिडी की रकम की समीक्षा करेगी. इसे समय-समय पर घटा भी सकती है.