&format=webp&quality=medium)
गोवा में 4 महीनों के दौरान राज्य में वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 15 से 17 फीसदी तक की गिरावट आयी है.
मंदी से जूझ रहे ऑटो मोबाइल सेक्टर को राहत देने के लिए सरकार तमाम उपाय कर रही है. सरकार ऑटो सेक्टर पर लगी जीएसटी की दरों को तो कम कर ही रही है, साथ ही राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर तमाम प्रयास कर रही हैं. इस कड़ी में गोवा सरकार ने ऑटो सेक्टर के लिए बड़ा फैसला लिया है. यहां सरकार ने नई गाड़ी खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है.
गोवा सरकार ने संकट से जूझ रहे वाहन क्षेत्र में मांग को बढ़ावा देने के लिये 31 दिसंबर तक नये वाहनों की खरीद पर सड़क कर में 50 प्रतिशत तक की कटौती करने की घोषणा की.
राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक नये वाहनों की खरीद पर सड़क कर 50 प्रतिशत तक घटाने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है.