&format=webp&quality=medium)
फरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें फीचर्स (फोटो - Ferrari)
Ferrari ने आखिरकार अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार Ferrari Luce से पर्दा उठा दिया है. यह कंपनी की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक जीटी कार है, जिसमें 1050hp की जबरदस्त पावर, 530 किलोमीटर तक की रेंज और 310kmph की टॉप स्पीड मिलती है. Ferrari ने इस नई EV को चार दरवाजों और पांच सीटों वाले लेआउट के साथ पेश किया है, जो इसे कंपनी की अब तक की सबसे अलग कारों में शामिल बनाता है.
Ferrari Luce की शुरुआती कीमत 5,50,000 यूरो यानी करीब 6.10 करोड़ रुपये रखी गई है और इसकी बुकिंग दुनियाभर में शुरू हो चुकी है.
Ferrari Luce का डिजाइन काफी अलग और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है. कंपनी ने इसे पारंपरिक Ferrari डिजाइन से हटकर तैयार किया है. पहली नजर में यह किसी आम फरारी जैसी नहीं दिखती.

कार में फास्टबैक सेडान जैसा प्रोफाइल दिया गया है. इसका डिजाइन LoveFrom नाम की डिजाइन फर्म ने तैयार किया है, जिसे एप्पल के पूर्व डिजाइन प्रमुख Jony Ive ने को-फाउंड किया था. कार का बाहरी हिस्सा टू-पीस बॉडी डिजाइन पर आधारित है. इसमें ग्लॉस ब्लैक पैसेंजर सेल और उसके ऊपर एल्यूमिनियम आउटर सेल दिया गया है.
ये भी पढ़ें: मार्केट में आया नया हेलमेट; 10 दमदार फीचर्स, 6 शानदार कलर, ISI और DOT की सेफ्टी, जानें कीमत
कंपनी का दावा है कि Luce का ड्रैग कोएफिशिएंट केवल 0.254 Cd है, जो इसे कंपनी की सबसे ज्यादा एयरोडायनैमिक रोड कार बनाता है.
Ferrari Luce कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी कार है.
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
| लंबाई | 5026mm |
| चौड़ाई | 1999mm |
| ऊंचाई | 1544mm |
| व्हीलबेस | 2961mm |
| व्हील साइज | 23-इंच फ्रंट, 24-इंच रियर |
Ferrari Luce का इंटीरियर भी काफी खास बनाया गया है. इसमें पहली बार Ferrari ने 5-सीटर लेआउट दिया है. कार में सुसाइड डोर्स भी मिलते हैं. इसका केबिन रेट्रोल और मॉडर्न डिजाइन का मिश्रण है. इसमें कम स्क्रीन और ज्यादा फिजिकल कंट्रोल दिए गए हैं.
इंटीरियर फीचर्स
Ferrari ने इसमें एनालॉग फील को बनाए रखने की कोशिश की है ताकि ड्राइविंग अनुभव ज्यादा भावनात्मक और प्रीमियम लगे.
Ferrari Luce में चार इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, यानी हर पहिये पर एक मोटर मिलती है. यह सेटअप कुल 1050hp की पावर और 990Nm टॉर्क पैदा करता है.
| फीचर | डिटेल |
| पावर | 1050hp |
| टॉर्क | 990Nm |
| 0-100kmph | 2.5 सेकंड |
| टॉप स्पीड | 310kmph |
| रेंज | 530KM |
| बैटरी | 122kWh |
कार में तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं:
लॉन्ग कंट्रोल एक्टिव करने पर पूरी 1050hp पावर मिलती है.
Ferrari Luce में 122kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे Maranello में डिजाइन और तैयार किया गया है. यह 800V आर्किटेक्चर पर काम करती है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 530 किलोमीटर की रेंज देती है.
हालांकि यह कार वजन में 2260kg की है, लेकिन Ferrari का कहना है कि इसकी वेट डिस्ट्रीब्यूशन और लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी इसे बेहतरीन हैंडलिंग देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)