ऑटो डीलर्स को Compensation Cess रिफंड क्यों नहीं? FADA ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार-अब इंतजार है बड़े फैसले का

ZB Exclusive: ऑटो डीलर्स को नहीं मिलेगा ₹2,500 करोड़ का कंपेंसेशन सेस रिफंड. सरकार के इनकार के बाद FADA ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, अब देखने वाली बात यह है कि क्या कोर्ट डीलर्स को राहत देगा या झटका और बड़ा होगा.
ऑटो डीलर्स को Compensation Cess रिफंड क्यों नहीं? FADA ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार-अब इंतजार है बड़े फैसले का

ऑटो सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, मामला GST कंपेंसेशन सेस रिफंड को लेकर है, जिस पर सरकार ने राहत देने से इनकार कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, ऑटो डीलर्स को कंपेंसेशन सेस पर किसी भी तरह की राहत नहीं मिलेगी. डीलर्स का कहना है कि GST 2.0 सिस्टम लागू होने के बाद उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा है.

डीलर्स का दावा – ₹2,500 करोड़ रुपये का नुकसान

FADA के मुताबिक, देशभर के हजारों डीलर्स को करीब ₹2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.डीलर्स का कहना है कि उन्होंने नया GST सिस्टम लागू होने से पहले ही सरकार को कंपेंसेशन सेस के रूप में यह राशि जमा कर दी थी.

हालांकि, 22 सितंबर 2022 के बाद जिन गाड़ियों की बिक्री हुई, उन पर वसूले गए सेस को वापस करने से सरकार ने साफ इनकार कर दिया है. इससे डीलर्स को उम्मीद के मुताबिक रिफंड नहीं मिला और अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है.

लखपति बनाने वाली खेती! इस एक खेती से किसान बनेगा मालामाल, जानिए पूरा प्रोसेस, खर्च, मुनाफा और सरकारी सब्सिडी का पूरा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट में FADA की अपील

अब यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट की दहलीज पर है. FADA ने कोर्ट में दलील दी है कि यह सेस उन वाहनों पर वसूला गया था, जो GST लागू होने से पहले खरीदे गए थे, इसलिए डीलर्स को उसका कंपेंसेशन रिफंड मिलना चाहिए. कई डीलर्स का कहना है कि सरकार का यह कदम व्यापारिक नुकसान के साथ-साथ ऑटो सेक्टर पर एक्स्ट्रा फाइनेंशियल बोझ डाल रहा है. अब देखना ये होगा कि सुप्रीम कोर्ट में FADA की अपील पर क्या फैसला आता है, क्या ऑटो डीलर्स को राहत मिलेगी या नहीं.

ऑटो सेक्टर पर असर

भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पहले से ही डिमांड स्लोडाउन और प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने जैसी चुनौतियों से जूझ रही है. ऐसे में यह निर्णय डीलर्स के लिए एक और झटका साबित हो सकता है. साफ है कि अगर यह रिफंड नहीं दिया गया, तो फिर छोटे और मध्यम ऑटो डीलर्स पर फाइनेंशियल दबाव और बढ़ सकता है.

 444-दिन की स्पेशल FD: SBI, BoB, Punjab & Sind Ban कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न? धनवान बनाने वाला कैलकुलेशन देखें

अब निगाहें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर

असल अब हर किसी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर हैं कि क्या कोर्ट ऑटो डीलर्स के पक्ष में फैसला देगा या सरकार के रुख को बरकरार रखेगा.तो अगर कोर्ट FADA के पक्ष में फैसला सुनाता है, तो हजारों डीलर्स को बड़ी राहत मिल सकती है लेकिन अगर नहीं, तो यह ₹2,500 करोड़ का झटका लंबे समय तक ऑटो सेक्टर को प्रभावित कर सकता है.

पोस्ट ऑफिस की सबसे धांसू स्कीम: 5 लाख के इन्वेस्टमेंट पर मिलेगा ₹2.24 लाख का गारंटीड मुनाफा, जानें पूरा कैलकुलेशन

Top 5 FAQs

1. कंपेंसेशन सेस विवाद क्या है?
यह विवाद उन गाड़ियों पर वसूले गए सेस को लेकर है, जो GST लागू होने से पहले खरीदी गई थीं, डीलर्स सरकार से उसका रिफंड मांग रहे हैं.

2. FADA ने सुप्रीम कोर्ट में अपील क्यों की है?
सरकार ने 22 सितंबर के बाद बेची गई गाड़ियों पर सेस रिफंड देने से इनकार कर दिया है, इसी फैसले को चुनौती देने के लिए FADA सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है.

3. ऑटो डीलर्स को कितना नुकसान हुआ है?
FADA का दावा है कि देशभर में ऑटो डीलर्स को कुल ₹2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

4. यह मामला किस तारीख से जुड़ा है?
सरकार ने 22 सितंबर के बाद हुई कार बिक्री पर सेस रिफंड नहीं देने का फैसला लिया था, जिससे विवाद शुरू हुआ.

5. सुप्रीम कोर्ट में अगला कदम क्या होगा?
सुप्रीम कोर्ट में FADA की याचिका पर सुनवाई जल्द शुरू होने की उम्मीद है, फैसला आने पर यह तय होगा कि डीलर्स को राहत मिलेगी या नहीं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source