Euler Motors ने लॉन्च की नई सुविधा, 90 मिनट में मिलेगी मेंटेनेंस हेल्प, इन शहरों में शुरू

Euler Motors के इन-हाउस व्हीकल इंटेलिजेन्स प्लेटफॉर्म ‘शेफर्ड’ पर आधारित है. शेफर्ड लाइव डायग्नॉस्टिक, रिमोट मॉनिटरिंग एवं पूर्वानुमानित रखरखाव के द्वारा ड्राइवर से पहले ही किसी भी संभावी खराबी का अनुमान लगा देता है.
Euler Motors ने लॉन्च की नई सुविधा, 90 मिनट में मिलेगी मेंटेनेंस हेल्प, इन शहरों में शुरू

ऑयलर प्राइम एक ऐसा समाधान है जो सुनिश्चित करता है कि ऑयलर मोटर्स के सभी वाहनों के लिए अधिकतम अपटाइम को सुनिश्चित किया जा सके, ताकि उपभोक्ताओं को हर बार ज़रूरत पड़ने पर समय रहते सहयोग मिले और उनकी कमाई बढ़ सके.

इसके तहत शहर के भीतरी या बाहरी इलाके में अगर वाहन खराब हो जाए तो प्रशिक्षित प्राइम टीम मोबाइल बाइक या वैन के ज़रिए निर्धारित समय के भीतर साईट पर पहुंच जाती है और उपभोक्ता की समस्या का समाधान करती है.

किस प्लेटफॉर्म पर आधारित है ये मॉडल

इस पहल का मूल दृष्टिकोण Euler Motors के इन-हाउस व्हीकल इंटेलिजेन्स प्लेटफॉर्म ‘शेफर्ड’ पर आधारित है. शेफर्ड लाइव डायग्नॉस्टिक, रिमोट मॉनिटरिंग एवं पूर्वानुमानित रखरखाव के द्वारा ड्राइवर से पहले ही किसी भी संभावी खराबी का अनुमान लगा देता है. ये बैकेंड सिस्टम वाहन, सर्विस एवं संचालन के बीच रियल-टाईम कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करता है.

ऑयलर मोटर्स ने कहा के ग्लोबल हैड ऑफ कस्टमर एक्सीलेन्स आशीष टंडन ने इस मौके पर कहा कि ऑयलर प्राइम हमारे उपभोक्ताओं को वाहन का सहज एवं उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इलेक्ट्रिक वाहनों की अधिकतम उपयोगिता को सुनिश्चित करना इसके पीछे मुख्य विचार है.

मात्र 90 मिनट में पर साइट पहुंचेगी ये वैन

यह सपोर्ट समाधान ऑयलर मोटर्स के सभी नए उपभोक्ताओं और एएमसी (एन्युअल मेंटेनेन्स कॉन्ट्रैक्ट) के तहत नामांकित सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है. मौजूदा उपभोक्ता भी भुगतान के आधार पर इसका उपयोग कर सकते हैं. शहरी क्षेत्रों में प्राइम टीम 90 मिनट के भीतर साइट पर पहुंच जाती हैं. जबकि शहर के बाहर या हाइवे की बात करें तो प्रतिक्रिया और समस्या के निवारण में 4-5 घण्टे का समय लग सकता है जो लोकेशन पर निर्भर करता है.

इस वजह से लॉन्च किया Euler Prime

अपटाईप, प्रतिक्रिया एवं सहजता को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ऑयलर प्राइम का लॉन्च किया गया है. इस लॉन्च के साथ ऑयलर मोटर्स ऑयलर के इस वादे की पुष्टि करता है कि ‘हम आपको सड़क पर कभी भी अकेला नहीं छोड़ते’.

यह हमारे व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है कि कमर्शियल ईवी सिर्फ प्रोडक्ट्स तक ही सीमित नहीं बल्कि ऐसे स्मार्ट सिस्टम के बारे में हैं जो आगे बढ़कर सोचे, तेज़ी से प्रतिक्रिया करे और सही समय पर उपभोक्ताओं तक हर ज़रूरी सहायता पहुंचाए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source