E-Bike: साधारण साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ खर्च करने होंगे ₹6,000- अमेजन पर है पूरी किट उपलब्ध

E Bike: इस किट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर हमने देखा, जहां कुछ कॉम्पोनेंट्स की मदद से आप नॉर्मल साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकते हैं.
E-Bike: साधारण साइकिल को बनाए इलेक्ट्रिक बाइक, सिर्फ खर्च करने होंगे ₹6,000- अमेजन पर है पूरी किट उपलब्ध

E-Bike: देश में लोगों का साइकिल के प्रति इंट्रस्ट धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. अब लोग गाड़ी से ज्यादा साइकिल को तवज्जों दे रहे हैं. अब इसकी वजह पॉल्यूशन कहें या फिर लोगों का इंट्रस्ट, हर घर में साइकिल जरूर देखने को मिल रही है. वजह ये भी है कि इससे न सिर्फ फिटनेस पर ध्यान दिया जा सकता है, बल्कि आप बेफिजूल के खर्चों को इग्नोर कर आसपास घूम सकते हैं. लॉन्ग रूट्स पर जब आपको कहीं जाना होता है, तो साइकिल के लिए कई बार सोचना पड़ता है, लेकिन इसके लिए भी नया उपाय आ गया है. आप अपनी साधारण साइकिल को ई-बाइक में कन्वर्ट करके लंबे सफर पर निकल सकते हैं. इस बात का ध्यान रखते हुए मार्केट में एक ऐसा किट आ गया है, जो बटन दबाते ही आपकी साइकिल को मोटरसाइकिल की तरह भगा देगा.

कैसे काम करेगा ये किट?

इस किट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर हमने देखा, जहां कुछ कॉम्पोनेंट्स की मदद से आप नॉर्मल साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदल सकते हैं. जी हां, अब आपको महंगी इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि मार्केट में इलेक्ट्रिक साइकिल को खरीदने के लिए ₹30000 से ₹40000 रुपए तक खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन इस किट के जरिए आप घर बैठे पुरानी साइकिल को ही इलेक्ट्रिक साइकिल में कन्वर्ट कर सकते हैं. इस किट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं.
E Bike convert your normal bicycle into electric bike by using ELECTRIC Conversion KIT for COMMMON Bike check detail

Add Zee Business as a Preferred Source

कितने रुपए करने होंगे खर्च

इस किट का नाम ALTER 24V Chain Drive Bicycle CONVERTION KIT Electric Conversion KIT है और ये अमेजन पर उपलब्ध है. जहां इलेक्ट्रिक साइकिल को खरीदने के लिए आपको 30000 से 40000 रुपए खर्च करने पड़ते हैं, वहां इस किट को सिर्फ ₹6000 रुपए में खरीदा जा सकता है, जिसने में आजकर नॉर्मल साइकिल आ जाती है.

बता दें, इस किट में ऐसे कई कॉम्पोनेंट्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी नॉर्मल साइकिल में फिट कर सकते हैं. इस किट को इंस्टॉल करने के बाद आपको कोई दिक्कत नहीं होगी. आप आसानी से एक बाद इस किट को चार्ज करके तकरीबन 30 किलोमीटर से 40 किमी तक की रेंज हासिल कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6