&format=webp&quality=medium)
Electric scooter on discount: दिवाली के मौके पर काफी सारी कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए दमदार ऑफर्स लेकर आई हैं. इसी में से एक है ऑटो सेक्टर की कंपनी. इस कंपनी का नाम है ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, जिसने अपने Ampere Electric Scooter पर डिस्काउंट ऑफर दिया है. इसे एम्पियर गो इलेक्ट्रिक फेस्ट के तहत लाया गया है. आइए जानते हैं स्कूटर में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं.
इस फेस्ट के तहत ग्राहकों को जबरदस्त ऑफर मिल रहा है. इसकी खरीद को और आसान बनाने के लिए कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 95% तक की फाइनेंसिंग सुविधा दी है. वहीं जिन लोगों को E-Scooter लोन लेकर खदना है, तो वो इसे केवल 8.25% की ब्याज दर पर खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठा सकते हैं. इसे 4,000 रुपए तक के वाहन एक्सचेंड पर आकर्षक डील और कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. फेस्टिव ऑफर्स के तौर पर इसमें ग्राहकों के पास मैग्नस ईएक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइडिंग और इसे जीतने का मौका भी है.
Ampere Electric स्कूटर में आपको चलाने के लिए 1200 वाट की बैटरी दी गई है. इस पैक ही मदद आपको लंबे सफर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने में काफी मजा आएगा. इसमें 0 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की सक्षमता है. साथ ही इसमें दो राइडिंग मोड्स- सुपर सेवर इको मोड और पेपीयर पावर मोड का भी ऑप्शन मिलता है.
इस स्कूटर की अगर आप खरीददारी करने जा रहे हैं, तो आप इसे केवल 77,249 रुपए में खरीद सकते हैं. इसका सीधा कॉम्पीटीशन बैठता है ओला, एथर, हीरो और ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर से.
ई-कॉमर्स साइट से आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बुक करा सकते हैं. इसे अगस्त से महीने में फ्लिपकार्ट पर रजिस्टर किया गया था. वहीं यहां आरटीओ रजिस्ट्रेशन, बीमा और डिलीवरी जैसी सभी चीजें स्थानीय डीलरशिप पर की जाती है.