मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भी EV मार्केट में बूम; टू-व्हीलर और कार सभी सेगमेंट भागे, इन वजहों से आई तेजी

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और कार सेगमेंट की सेल्स में जबरदस्त उछाल दिखा है. ऑटोमोबाइल सेक्टर पर कुछ खास असर नहीं पड़ा है. जानें किन वजहों से मिला सपोर्ट.
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच भी EV मार्केट में बूम; टू-व्हीलर और कार सभी सेगमेंट भागे, इन वजहों से आई तेजी

EV सेगमेंट में जबरदस्त रही सेल्स (AI जनरेटेड फोटो)

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है. मिडिल ईस्ट युद्ध का असर गैस सप्लाई पर काफी ज्यादा दिखा, क्योंकि स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद हो गया, जिसके चलते सप्लाई ढप हुई. वहीं क्रूड पर भी इसका असर पड़ा लेकिन ऑटोमोबाइल सेक्टर एक ऐसा सेक्टर दिख रहा है, जिस पर मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) का असर नहीं पड़ा है.

मार्च महीने में ऑटो सेल्स की जबरदस्त सेल्स रही है. मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बावजूद घरेलू PV सेगमेंट में 16.2% की बढ़ोतरी देखी गई है. इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी जबरदस्त सेल्स देखी गई है. देश का इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है. जानिए कैसे?

कैसी रहा EV मार्केट का हाल?

Add Zee Business as a Preferred Source

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है. मार्च के लिए सेल्स के आंकड़ें आने लगे हैं. देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में रिकॉर्ड बिक्री देखी गई है. पश्चिम एशिया युद्ध के असर के बावजूद ईवी मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है.

मार्च में इलेक्ट्रिक दोपहिया और इलेक्ट्रिक कार की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. FY26 में बैटरी वाहनों की कुल बिक्री 23% बढ़कर 2.43 मिलियन यूनिट हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. ये आंकड़ें बता रहे हैं कि देश में ईवी का पेनेट्रेशन अब लगातार बढ़ रहा है, चाहे 2 व्हीलर हो या 4 व्हीलर सेगमेंट.

  • E2W में डबल डिजिट ग्रोथ
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की संख्या करीब दोगुनी

किन कारणों की वजह से मिला EV को सपोर्ट

  • EV एडॉप्शन के लिए लगातार मिल रहे पॉलिसी सपोर्ट
  • GST की दर कम करने का भी मिला फायदा
  • आसान फाइनेंसिंग की वजह से मिला बेनेफिट
  • इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के लिए PM E-DRIVE स्कीम को 31 जुलाई 2026 तक बढ़ाया

महीने-दर-महीने कैसी रही ग्रोथ?

ग्रोथ की बात करें तो MoM आधार पर मार्च में इलेक्ट्रिक कार की कुल बिक्री 21716 यूनिट्स की रही, जो फरवरी महीने में 14177 यूनिट्स की थी. इसका मतलब यहां 53.2 फीसदी की दमदार ग्रोथ देखने को मिली है.

इसके अलावा, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल्स मार्च महीने में 1.84 लाख यूनिट्स की रही, जबकि फरवरी में ये आंकड़ा 1.08 लाख यूनिट्स का था. यहां MoM 70 फीसदी की बढ़िया ग्रोथ दिखी.

सेगमेंटमार्चफरवरी
e4W21,716 यूनिट्स14,177 यूनिट्स
E2W1.84 लाख यूनिट्स1.08 लाख यूनिट्स

कैटेगरी वाइज ग्रोथ कैसी रही?

अगर कैटेगरी वाइज देखेंगे तो सबसे ज्यादा ग्रोथ इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स यानी कि कार में दिखी है. यहां 82% की सालाना ग्रोथ दर्ज हुई है. FY26 में इलेक्ट्रिक कार की कुल बिक्री 1.96 लाख यूनिट्स की हुई, जो एक साल पहले 1.08 लाख यूनिट्स थी.

इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में FY26 में 14 लाख यूनिट्स की सेल्स हुई, जो बीते साल 11.5 लाख यूनिट्स थी. सालाना आधार पर इस सेगमेंट में 21% की जबरदस्त ग्रोथ दिखी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वहीं, इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में भी 18 परसेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. FY26 में इस सेगमेंट में कुल बिक्री 8.27 लाख यूनिट्स रही, जो बीते साल 6.99 लाख यूनिट्स रही है.

कैटेगरीFY26FY25YoY ग्रोथ
EPV/E4W1.96 लाख1.08 लाख82%
E2W14 लाख11.5 लाख21%
E3W8.27 लाख6.99 लाख18%

E2W सेगमेंट में किस कंपनी ने मारी बाजी?

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेल्स टीवीएस मोटर की रही. कंपनी ने सालाना आधार पर 42 परसेंट की तेजी ग्रोथ दिखाई. कंपनी ने FY26 में 3.39 लाख यूनिट्स बेची, जो बीते साल 2.38 लाख यूनिट्स से 42 परसेंट ज्यादा है.

इसके बाद बजाज ऑटो का नाम है. कंपनी ने FY26 में 2.86 लाख यूनिट्स बेची, जो बीते साल 2.31 लाख यूनिट्स थी. सालाना आधार पर 24 परसेंट की ग्रोथ दिखी.

इसके बाद एथर एनर्जी है. कंपनी ने FY26 में 2.37 लाख यूनिट्स बेची, जो बीते साल के 1.31 लाख यूनिट्स से 81 परसेंट ज्यादा है.

वहीं, हीरो मोटोकॉर्प ने 1.43 लाख यूनिट्स बेची, जो बीते साल 48736 यूनिट्स से 193 परसेंट ज्यादा है.

कंपनीFY26FY25YoY ग्रोथ
TVS Motor3.39 लाख यूनिट्स2.38 लाख यूनिट्स42%
Bajaj Auto2.86 लाख यूनिट्स2.31 लाख यूनिट्स24%
Ather Energy2.37 लाख यूनिट्स1.31 लाख यूनिट्स81%
Hero MotoCorp1.43 लाख यूनिट्स48,736 यूनिट्स193%

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 मिडिल ईस्ट युद्ध के बावजूद EV मार्केट पर असर क्यों नहीं पड़ा?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बावजूद EV सेगमेंट पर असर सीमित रहा, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहनों की निर्भरता फ्यूल सप्लाई पर कम होती है.

Q2 FY26 में भारत का EV मार्केट कितना बढ़ा?

FY26 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 23% बढ़कर 2.43 मिलियन यूनिट्स हो गई, जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है.

Q3 किस EV सेगमेंट में सबसे ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली?

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (E4W/कार) सेगमेंट में सबसे ज्यादा 82% सालाना ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) में 21% और थ्री-व्हीलर में 18% की बढ़ोतरी हुई.

Q4 महीने-दर-महीने EV सेल्स में कितना उछाल आया?

मार्च में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 53.2% बढ़कर 21,716 यूनिट्स रही, जबकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री 70% बढ़कर 1.84 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई.

Q5 E2W सेगमेंट में कौन सी कंपनियां आगे रहीं?

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में TVS Motor सबसे आगे रही. इसके बाद Bajaj Auto, Ather Energy और Hero MotoCorp ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6