देश की टॉप EV कार पर भारी डिस्काउंट; Tata, Mahindra से लेकर Hyundai तक...जानें किस कार पर कितना फायदा

देश की अलग-अलग इलेक्ट्रिक कार पर डीलर्स की ओर से भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये मॉडल टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं.
देश की टॉप EV कार पर भारी डिस्काउंट; Tata, Mahindra से लेकर Hyundai तक...जानें किस कार पर कितना फायदा

दिसंबर का महीना चल रहा है. साल 2025 खत्म होने को है. ऐसे में ऑटो कंपनियों की ओर से भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. हालांकि इस खबर में हम आपको इलेक्ट्रिक कार पर मिलने वाले डिस्काउंट्स के बारे में बता रहे हैं. अगर आप भी इस महीने किसी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ मॉडल पर आपको 7 लाख रुपए तक का बेनेफिट मिल सकता है. इसमें बैंक डिस्काउंट्स और रिप्लेसमेंट ऑफर्स शामिल हैं.

बता दें कि जिन गाड़ियों पर भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है, उसमें Tata Tiago EV, Tata Nexon EV, Tata Punch EV, Tata Curvv EV, Mahindra and Mahindra XEV 9e, Mahindra and Mahindra BE 6 और Hyundai Ioniq 6 शामिल हैं.

कंपनियां क्यों दे रही हैं ये डिस्काउंट?

Add Zee Business as a Preferred Source

बता दें कि साल के अंत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां सस्ती हो गई हैं. इलेक्ट्रिक कार पर कई डीलर्स और कंपनियां बड़े डिस्काउंट दे रहे हैं. डिमांड को रिवाइव करने के लिए डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. वहीं GST कट के बाद ICE की मांग बढ़ी है. इसके अलावा नए साल में कीमते बढ़ने से पहले इन्वेंटरी क्लियर करने पर भी फोकस है, जिसकी वजह से ये भारी भरकम डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.

₹7 लाख तक का बेनेफिट

मॉडल (E-PV)डिस्काउंट ऑफर
Tata Tiago EV₹1.65 लाख
Tata Nexon EV₹1.5 लाख
Tata Punch EV₹1.75 लाख
Tata Curvv EV₹3.5 लाख
Mahindra XEV9e₹3.5 लाख
Mahindra BE.6₹2.5 लाख
Hyundai Ioniq 6₹7 लाख

1. Tata Tiago EV

  • शुरुआती कीमत: लगभग ₹7.99 लाख
  • बैटरी ऑप्शन: 19.2 kWh और 24 kWh
  • रेंज: 223-293 km
  • चार्जिंग: फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (DC फास्ट चार्जर से 60 मिनट में 10–80%)
  • फीचर्स: 7-इंच टचस्क्रीन, क्रूज़ कंट्रोल, मल्टी-मोड रीजन ब्रेकिंग
  • सेफ्टी: ड्युअल एयरबैग, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर

EV Cars

2. Tata Nexon EV

  • शुरुआती कीमत: लगभग ₹14.49 लाख
  • बैटरी ऑप्शन: 30 kWh (MR) और 45 kWh (LR)
  • रेंज: 325–465 km (ARAI)
  • फास्ट चार्जिंग: 56 मिनट में 10–80%
  • फीचर्स: 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360° कैमरा, वायरलेस Android Auto/CarPlay
  • सेफ्टी: 5-Star Global NCAP, 6 एयरबैग, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल

3. Tata Punch EV

  • शुरुआती कीमत: ₹9.99 लाख से शुरू
  • बैटरी: 25 kWh और 35 kWh
  • रेंज: 315–421 km
  • फास्ट चार्जिंग: 10–80% ~ 56 मिनट
  • फीचर्स: 10.25-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, डिजिटल क्लस्टर, मल्टी-लाइटिंग थीम
  • सेफ्टी: 5-Star Bharat NCAP, 6 एयरबैग, ABS, ESC, हिल-होल्ड

4. Tata Curvv EV

  • शुरुआती कीमत: ₹17.49 लाख से शुरू
  • बैटरी: 45 kWh और 55 kWh
  • रेंज: 585km
  • फास्ट चार्जिंग: 40 मिनट में 10-100% चार्जिंग, 70kW DC फास्ट चार्जर के साथ
  • फीचर्स: 12.3-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल-2, डिजिटल क्लस्टर
  • सेफ्टी: 6 एयरबैग, ESC, 360° कैमरा, ADAS फंक्शंस (AEB, Lane Assist)

5. Mahindra XEV 9e

  • शुरुआती कीमत: ₹21.90 लाख (एक्स-शोरूम)
  • बैटरी ऑप्शन: 59 kWh or 79 kWh.
  • रेंज (क्लेम): 542–656 km (क्लेमेड)
  • शानदार लग्जरी/फीचर्स: तीन 12.3-इंच डिस्प्ले, 663 लीटर का बूटस्पेस, फ्लैश-हैंडल्स और शेप्ट “कैच” डिजाइन, Level-2 ADAS सपोर्ट
  • पावर: 282 bhp पावर (79 kWh वेरिएंट), 380 Nm टार्क, 5-सीटर SUV – EV प्लेटफार्म

EV Cars 2

6. Mahindra BE 6

  • शुरुआती कीमत: ₹18.90 लाख से शुरू
  • बैटरी ऑप्शन: 59 kWh और 79 kWh
  • क्लेमेड रेंज: 683 km
  • पावर एवं मोटर: 282 bhp पावर, 380 Nm टार्क, 5-सीटर SUV
  • घर-चार्जिंग व फास्ट चार्जिंग: 11.2 kW / 7.2 kW AC चार्जर विकल्प (घर के लिए), DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • इंटीरियर/फीचर्स: ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम अपहोल्स्टरी, 455 लीटर का बूटस्पेस

7. Hyundai Ioniq 6

  • शुरुआती कीमत: लगभग ₹69–71 लाख
  • बैटरी: 77.4 kWh और 84 kWh
  • रेंज: 680 km (WLTP) तक
  • फास्ट चार्जिंग: 18 मिनट में 10–80%
  • फीचर्स: 12.3-इंच डुअल स्क्रीन, ADAS, प्रीमियम ईवी प्लेटफॉर्म (E-GMP), एयरोडायनेमिक डिजाइन
  • सेफ्टी: 5-Star Euro NCAP, 7 एयरबैग, ADAS (AEB, Lane Assist, Smart Cruise)
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6