ये हैं देश की 7 धांसू Electric Car, सिंगल चार्ज पर दौड़ती हैं 500 km से भी ज्यादा, एक बार जरूर देख लें लिस्ट

भारत का इलेक्ट्रिक कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब कई ऐसी ईवी मौजूद हैं जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देती हैं. मार्केट में कई सारी ऐसी गाड़ियां हैं, जो 500 किमी से ज्यादा की रेंज देती हैं.
ये हैं देश की 7 धांसू Electric Car, सिंगल चार्ज पर दौड़ती हैं 500 km से भी ज्यादा, एक बार जरूर देख लें लिस्ट

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ऑटो कंपनियां अब ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल ला रही हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देते हैं. इससे न सिर्फ लोगों की लंबी दूरी की ड्राइविंग आसान होगी बल्कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से भी राहत मिलेगी. ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि मार्केट में कौन-सी कार उपलब्ध हैं, जो सिंगल चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती हैं.

ये कार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) सेगमेंट में आती हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लोगों के मन में एंग्जाइटी कम होने लगी है. इसी वजह से इलेक्ट्रिक कार की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है. ज्यादा सैलरी कमाने वाले लोग अब ईवी कार पर भी भरोसा जताने लगे हैं. यहां कुछ कार की लिस्ट तैयार की गई है, जो बढ़िया रेंज के साथ आती है.

Mahindra BE 6

महिंद्रा ने बीते साल नए प्लेटफॉर्म वाली इलेक्ट्रिक कार पेश की थी. इसमें Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e शामिल हैं. ये दोनों ही कार बढ़िया रेंज देती हैं. Mahindra BE 6 दो बैटरी पैक (59 kWh और 79 kWh) में आती है. कंपनी का दावा है कि इसका रेंज 535 किमी से 682 किमी तक है. इसमें रियर-व्हील-ड्राइव मोटर है, जो 282 bhp की पावर जनरेट करती है. कीमत 18.90 लाख रुपये से 27.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है.

Mahindra XEV 9e

वहीं महिंद्रा की एक और आने वाली SUV XEV 9e कूपे स्टाइल में है. इसमें भी दो बैटरी पैक (59 kWh और 79 kWh) मिलेंगे. रेंज क्रमशः 542 किमी और 656 किमी तक है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 228 bhp की पावर देता है. कीमत 21.90 लाख रुपये से 31.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है.

XEV 9e

Tata Harrier EV

टाटा मोटर्स की तरफ से हाल ही में हैरियर ईवी को पेश किया गया था. ये कंपनी की पहली AWD EV है. इसमें 65 kWh से 75 kWh तक का बैटरी पैक दिया गया है और रेंज 538 से 627 किमी के बीच मिल सकती है. इसका पावर आउटपुट 390 bhp और 505 Nm है. इस कार की बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और बहुत जल्द इसकी डिलिवरी भी शुरू हो जाएगी. कीमत की बात करें तो हैरियर ईवी की कीमत ₹21.49 लाख (शुरुआती) है.

MG Cyberster

JSW MG Motor की ओर से एमजी सेलेक्ट ब्रांड के तहत पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार को पेश किया गया. ये कार डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव मोड के साथ आती है. इस कार में 77 kWh का बैटरी पैक मिलता है. पावर की बात करें तो ये कार 510 PS की पावर और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार से 580 किमी तक की रेंज निकाली जा सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.99 लाख रुपए है.

Cyberster

BYD Seal

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में Seal EV पेश की थी. इसमें 82.56 kWh बैटरी पैक है और WLTP सर्टिफाइड रेंज 510 से 650 किमी के बीच है. यह कार रियर-व्हील-ड्राइव में आती है. कीमत 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Kia EV6

Kia की ओर से पेश की जाने वाली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एसयूवी कार किआ ईवी6 भी अच्छी रेंज देती है. ये कार सिंगल चार्ज पर 663 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इस कार में 84 kWh बैटरी पैक है. कार में दी गई मोटर 325 bhp की पावर और 605 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कीमत 65.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Tesla Model Y

Tesla Model Y को 15 जुलाई को पहली बार भारत में लॉन्च किया गया. कंपनी ने 2 वेरिएंट्स में इस कार को पेश किया है. इसमें RWD और Long Range का ऑप्शन मिलता है. भारत में ये कार करीब 60 लाख रुपए के एक्स-शोरूम कीमत के साथ आ रही है. ये कार सिंगल चार्ज पर 500 से 622 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. कार में 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक के साथ आता है.

Tesla

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Mahindra BE 6 की कीमत कितनी है?

A1. Mahindra BE 6 की कीमत ₹18.90 – ₹27.79 लाख (एक्स-शोरूम) है.

Q2. कौन-सी EV सबसे लंबी रेंज देती है?

A2. Kia EV6 663 किमी की सबसे लंबी रेंज देती है.

Q3. BYD Seal की कीमत कितनी है?

A2. इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 41 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है.

Q4. Tata Harrier EV की खासियत क्या है?

A4. Tata Harrier EV कंपनी की पहली AWD इलेक्ट्रिक SUV है.

Q5. Tesla Model Y भारत में कितनी रेंज दे रही है?

A5. Tesla Model Y की रेंज 500 से 622 किमी तक रेंज दे रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6