₹15 लाख से कम में ये 7 Electric Cars मचा रही हैं धूम, रेंज ऐसी कि पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट करना भूल जाओगे!

Electric car Under ₹15 lakh: भारत में ₹15 लाख से कम बजट में कई शानदार इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं! इनमें Tata Motors और MG Motor के मॉडल्स सबसे आगे हैं. Tata Punch EV, Nexon EV, और MG Comet EV जैसी गाड़ियां अच्छी रेंज और फीचर्स के साथ आती हैं.
₹15 लाख से कम में ये 7 Electric Cars मचा रही हैं धूम, रेंज ऐसी कि पेट्रोल गाड़ी पर शिफ्ट करना भूल जाओगे!

Electric Car Under ₹15 Lakh: कार हो या बाइक या फिर स्कूटर ही क्यों ना हो, इनका इलेक्ट्रिक वेरिएंट काफी तेजी से बढ़ रहा है. इतना ही नहीं, देश में EV पेनेट्रेशन भी तेजी से बढ़ रहा है. साल 2024 में देश में EV Penetration 7.6 फीसदी हुआ करता था लेकिन 2025 में ये बढ़कर 7.8 फीसदी तक हो सकता है. लोगों की ओर से इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) को लेकर काफी डिमांड है. कंपनियों की ओर से भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पर नए-नए इनोवेशन किए जा रहे हैं और नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए जा रहे हैं.

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यहां हम आपको ऐसी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) के बारे में बता रहे हैं, जो 15 लाख रुपए के बजट में आ जाती हैं और रेंज भी दमदार देती हैं. अगर आप भी नियर फ्यूचर में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको एक लिस्ट दे रहे हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आती हैं.

1. Tata Nexon EV: दमदार रेंज

Tata Motors की ओर से इलेक्ट्रिक कार के कई सारे मॉडल और प्रोडक्ट्स ऑप्शन के तौर पर दिए जाते हैं. इसमें से एक काफी पॉपुलर कार है Tata Nexon EV. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 17.19 लाख रुपए तक जाती है. ये कार मीडियम रेंज और 45 kwh वाले वेरिएंट के साथ आती है.

Nexon EV

रेंज की बात करें तो ये 275 किमी से लेकर 489 किमी तक की रेंज प्रोवाइड करती है. फास्ट DC चार्जर से चार्ज करने में 56 मिनट और नॉर्मल चार्जिंग से 4.18 घंटे लगते हैं लेकिन बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट को फास्ट डीसी से चार्ज करने में 40 मिनट और नॉर्मल चार्ज करने पर 6.36 घंटे लगते हैं.

2. Tata Tigor EV: रेंज एंग्जाइटी नहीं

इस कार की कीमत 12.49 लाख-13.75 लाख रुपए के बीच आती है. 315 किमी तक की रेंज दे सकती है और एसी चार्जिंग से पूरी चार्ज होने में 9.4 घंटे का समय लेती है और डीसी फास्ट चार्ज से 59 मिनट का समय लगता है.

Tigor

3. Tata Punch EV: टाटा का भरोसा

Tata Punch पेट्रोल वेरिएंट में काफी पॉपुलर कार है और इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी अच्छी डिमांड रखता है. कार की कीमत 9.99 लाख से लेकर 13.94 लाख रुपए के बीच है. 2 वेरिएंट में आती है. स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज. स्टैंडर्ड रेंज 82hp की पावर जनरेट करती है, 25kWh बैटरी के साथ आती है. वहीं लॉन्ग रेंज 122hp की पावर जनरेट करती है और कार में 35kWh का बैटरी वेरिएंट मिलता है.

Punch ev

ये कार सिंगल चार्ज पर 315km और 421km की रेंज देती है. चार्जिंग के समय की बात करें तो एसी चार्जिंग से 3.6 से 5 घंटे का समय लगता है और डीसी फास्ट चार्जिंग से 40 से 56 मिनट लगता है.

4. Tata Tiago EV: ईवी के दमदार ऑप्शन

ये कार काफी अफोर्डेबल है और कार की कीमत 7.99 लाख रुपए से लेकर 11.44 लाख रुपए के बीच है. कार में 2 वेरिएंट का ऑप्शन मिलता है. मीडियम और लॉन्ग रेंज के नाम से 2 वेरिएंट मिलते हैं. सिंगल चार्ज पर 223km और 293 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है.

Tiago

5. MG Comet EV: अफोर्डेबल ईवी कार

MG Motor की तरफ से एक कॉम्पैक्ट कार के तौर पर MG Comet EV को लॉन्च किया गया था. इस कार की कीमत 7.5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए के बीच है. लेकिन Baas (Battery As A Service) लेने पर इसकी कीमत 4.99 लाख से 7.63 लाख रुपए के बीच होती है. सिंगल चार्ज पर 230 किमी तक की रेंज देती है. कार में 17.3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एसी चार्जिंग से फुल चार्ज होने में 3.5 घंटे लेता है.

Comet EV

6. MG Windsor EV: रेंज भी और टेक भी

हाल ही में इस कार को लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद से ही इस कार को लोगों से खूब प्यार मिला. कार की कीमत 14 लाख रुपए से 18.39 लाख रुपए तक है. लेकिन Battery As A Service (BaaS) के बाद कार की कीमत 9.99 लाख-13.39 लाख रुपए हो जाती है.

Windsor

इस कार में 2 वेरिएंट आते हैं. एक Windsor EV और दूसरा Windsor EV Pro. दोनों ही वेरिएंट 136 बीएचपी की मैक्सिमम पावर जनरेट करती है लेकिन बैटरी ऑप्शन हैं. रेंज की बात करें तो 332km और 449km की रेंज मिलती है.

7. Citroen eC3: रेंज की चिंता नहीं!

इस कार की कीमत 12.90 लाख से लेकर 13.53 लाख रुपए के बीच है. कार में 29.2kWh का बैटरी पैक मिलता है और ये सिंगल चार्ज पर 246 किलोमीटर तक की रेंज देती है. चार्ज होने में 10 घंटे तक का समय लग जाता है लेकिन फास्ट डीसी चार्ज से 57 मिनट का समय लगता है.

Citroen

Frequently Asked Questions (FAQs)

1. ₹15 लाख के बजट में सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारें कौन सी हैं?

इस बजट में Tata Punch EV, Tata Nexon EV, और MG Windsor EV सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं.

2. सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

Tata Nexon EV (489 किमी) और MG Windsor EV (449 किमी) इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेंज देती हैं.

3. सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?

MG Comet EV (BaaS के साथ) और Tata Tiago EV इस लिस्ट में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारें हैं.

4. क्या इन कारों में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है?

हां, इस लिस्ट की लगभग सभी कारों में DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प मिलता है, जिससे वे एक घंटे से भी कम समय में चार्ज हो जाती हैं.

5. Tata Motors के कौन-कौन से मॉडल इस बजट में आते हैं?

Tata के Punch EV, Nexon EV, Tigor EV, और Tiago EV, ये चारों मॉडल ₹15 लाख के बजट में उपलब्ध हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6