₹10 लाख से सस्ती और 200-250 km तक की रेंज, ये Electric Car बन सकती हैं आपकी फेवरेट च्वाइस

अगर आप 10 लाख रुपए के बजट में दूसरी कार खरीदने का सोच रहे हैं तो अब आपके पास पेट्रोल और CNG के अलावा एक नया विकल्प है. ये कारें न सिर्फ किफायती हैं बल्कि रेंज और सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन हैं. जानिए कौन से मॉडल शामिल हैं.
₹10 लाख से सस्ती और 200-250 km तक की रेंज, ये Electric Car बन सकती हैं आपकी फेवरेट च्वाइस

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल और सीएनजी कारों के साथ-साथ अब लोग इलेक्ट्रिक कारों की ओर भी रुख कर रहे हैं. हालांकि EVs की कीमत फिलहाल पेट्रोल कारों से थोड़ी ज्यादा होती है क्योंकि इनमें लगने वाली बैटरी महंगी पड़ती है. लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों की कीमत पेट्रोल कारों के बराबर हो जाएगी. अगर ऐसा होता है तो आम लोगों के लिए EV खरीदना और आसान हो जाएगा.

अगर आपके पास पहले से पेट्रोल या सीएनजी कार है और दूसरी कार के तौर पर EV लेने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से कम है. इन कारों में आधुनिक फीचर्स, अच्छी रेंज और सेफ्टी के साथ किफायती कीमत भी मिलती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

JSW MG Comet EV: छोटी लेकिन दमदार...

JSW MG Motor की ओर से पेश की गई MG Comet EV भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है. यह कार कॉम्पैक्ट है और सिटी ड्राइविंग के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई है. शुरुआती दौर में इस कार को शानदार रिस्पॉन्स मिला था, हालांकि कुछ महीनों से इसकी बिक्री में गिरावट आई थी. अप्रैल 2025 में इसमें फिर से 9 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.

MG Comet में क्या है खास?

यह 4-सीटर कार है, जिसमें बूटस्पेस नहीं मिलता. लेकिन सिंगल चार्ज पर यह 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसमें 17.3 kWh की बैटरी पैक दी गई है और मोटर 41 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है.

सेफ्टी के लिहाज से इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डिस्क ब्रेक, मल्टी लिंक कॉइल रियर सस्पेंशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 9.86 लाख रुपए तक जाती है. खास बात यह है कि बिना बैटरी के इसे 4.99 लाख रुपए में भी खरीदा जा सकता है, हालांकि बैटरी का खर्च अलग से देना होगा.

मॉडलरेंज (एक चार्ज में)एक्स-शोरूम कीमत
MG Comet EV230 km₹7.36 लाख – ₹9.86 लाख (बिना बैटरी ₹4.99 लाख)
Tata Tiago EV223 – 293 km₹7.99 लाख – ₹11.14 लाख

Tata Tiago EV: कंपनी का भरोसा

टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है Tata Tiago EV. इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है और टॉप वेरिएंट की कीमत 11.14 लाख रुपए तक जाती है. सिंगल चार्ज पर यह कार 223 से 293 किलोमीटर की रेंज देती है. इसमें 19.2 kWh से 24 kWh तक की बैटरी कैपिसिटी मिलती है.

सुरक्षा के मामले में Tiago EV काफी मजबूत है. इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर व्यू कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें हिल असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं. सबसे अहम बात यह है कि इस कार को ग्लोबल एनकैप से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है.

तो क्या कर सकते हैं आप?

अगर आप दूसरी कार खरीदने की सोच रहे हैं और बजट 10 लाख रुपए तक है, तो MG Comet EV और Tata Tiago EV बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इन कारों में न सिर्फ अच्छी रेंज और आधुनिक फीचर्स मिलते हैं, बल्कि ये कारें पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर विकल्प हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या भारत में 10 लाख से कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदी जा सकती है?

A1. हां, मार्केट में कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं जिनकी एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपए से कम है.

Q2. MG Comet EV की शुरुआती कीमत कितनी है?

A2. MG Comet EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.36 लाख रुपए है, जबकि बिना बैटरी के इसे 4.99 लाख रुपए में भी खरीदा जा सकता है.

Q3. Tata Tiago EV की रेंज कितनी है?

A3. Tata Tiago EV सिंगल चार्ज पर 223 से 293 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Q4. MG Comet EV कितनी रेंज देती है?

A4. यह कार सिंगल चार्ज पर करीब 230 किलोमीटर की रेंज देती है.

Q5. बजट EV खरीदने पर सबसे बड़ा फायदा क्या होगा?

A5. पेट्रोल और CNG के मुकाबले कम खर्च, आधुनिक फीचर्स और पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6