&format=webp&quality=medium)
जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक कार है, उन्हें गर्मियों में कम रेंज का सामना करना पड़ रहा होगा. इलेक्ट्रिक कार (electric car range) की रेंज गर्मियों में थोड़ी कम हो जाती है. कई सारे कारण होते हैं, जिनकी वजह से गर्मियों के मौसम में इलेक्ट्रिक कार की रेंज कम हो जाती है. अगर आप भी यही परेशानी का सामना कर रहे हो तो यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं कि जिनकी मदद से इलेक्ट्रिक कार की रेंज मेंटेन कर सकते हैं. बता दें कि किसी भी इलेक्ट्रिक कार में रेंज एक बहुत बड़ा और अहम हिस्सा होता है. रेंज कम होने की वजह से कई बार लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर भरोसा नहीं करते लेकिन इन टिप्स को फॉलो कर EV की रेंज निकाली जा सकती है.
किसी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी फोन की बैटरी की तरह ही काम करती है. जैसे फोन की बैटरी को फुल चार्ज करने के लिए मना किया जाता है, वैसे ही इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को भी फुल चार्ज करने के लिए मना किया जाता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को फुल चार्ज ना करके 80 फीसदी तक चार्ज करना चाहिए. इतना ही नहीं, अगर बैटरी 10 फीसदी से कम हो तभी कार को चार्ज पर लगाना चाहिए. इससे बैटरी की उम्र बढ़ जाती है और लंबे समय तक बैटरी को चलाया जा सकता है.
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक कार है और आप अपनी कार को फास्ट चार्ज से चार्ज करते हैं तो इससे बैटरी की उम्र पर असर पड़ सकता है. कभी-कभी किसी स्थिति में फास्ट चार्ज का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन हर बार फास्ट चार्ज से कार को चार्ज करने पर दिक्कत हो सकती है. बैटरी पर असर पड़ सकता है. कार से अच्छी रेंज निकालनी है तो नॉर्मल चार्जर से ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करें. इससे कार की बैटरी पर ज्यादा असर नहीं पड़ता.
तेज धूप में कार को पार्क करने से बचें. तेज धूप में कार खड़ी करने से थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम ज्यादा एनर्जी कंज्यूम करता है. वहीं बैटरी से आने वाली रेंज पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में इलेक्ट्रिक कार को हमेशा शेड या फिर किसी पार्किंग में पार्क करने की कोशिश करनी चाहिए. इससे कार के केबिन में गर्मी कम होगी और कंडीशनिंग करने के लिए ज्यादा बैटरी का इस्तेमाल नहीं होगा.
इलेक्ट्रिक कार से अच्छी रेंज निकालनी है तो ब्रेक और एक्सक्लेरेशन पर ज्यादा फोकस करें. कार से एकदम स्पीड ना लें. एक दम एक्सक्लेरेट ना करें, इससे बैटरी का कंजम्प्शन ज्यादा होगा. इसके अलावा ब्रेक भी तेजी से ना लगाएं. कोशिश करें कि आगे वाली कार से उचित दूरी बनाकर रखें ताकि ब्रेक तेजी से ना लगाना पड़े. ऐसा करने पर अपनी इलेक्ट्रिक कार से ज्यादा और अच्छी रेंज निकाली जा सकती है.
इलेक्ट्रिक कार में इंजन नहीं होता, इसलिए इस कार में बैटरी पर ज्यादा फोकस होता है. बैटरी से ही लगभग सारे काम होते हैं. ऐसे में कार के एसी को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए. कार का एसी स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें. बहुत ठंडा एसी रेंज को कम करता है. इसलिए 24–26°C का तापमान रखें और वेंटिलेशन मोड अपनाएं. अपनी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग के दौरान गाड़ी को पहले से ठंडा करें. घर या ऑफिस में चार्जिंग के समय ऐप से गाड़ी को प्री-कूल करें.
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी बहुत अहम होती है. बैटरी पर जितना बोझ डाला जाएगा, गाड़ी की रेंज उतनी कम होगी. ऐसे में गाड़ी से अच्छी रेंज निकालनी है तो जितना हो सके गाड़ी में कम सामान रखें. जितना ज्यादा सामान आप रखेंगे, उतना ही गाड़ी की रेंज पर असर पड़ेगा. इसके अलावा गाड़ी से अच्छी रेंज निकालनी है तो रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम का सपोर्ट लें.
गर्मी में टायर प्रेशर तेजी से बदल सकता है. टायर प्रेशर से गाड़ी की रेंज पर असर पड़ सकता है. टायर का प्रेशर कम या ज्यादा है तो इसका असर रेंज पर पड़ सकता है. कम हवा वाले टायर रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ाते हैं, जिससे ज़्यादा ऊर्जा खर्च होती है और रेंज कम हो जाती है. ऐसे में समय-समय पर टायर प्रेशर चेक कराते रहे.
इसके अलावा आखिर में इस बात का ध्यान रखें कि जहां भी आप जा रहे हैं, जिस भी रास्ते को चुन रहे हैं, उसकी प्लानिंग से पहले से कर लें. पहले से ही देख लें कि कोई शॉर्ट रूट है या नही. यात्रा की योजना बनाते समय अगर संभव हो तो कम चढ़ाई वाले और कम ट्रैफिक वाले मार्ग चुनें. कुछ नेविगेशन सिस्टम आपको सबसे कुशल (एनर्जी एफिशिएंट) मार्ग चुनने में मदद कर सकते हैं.