अब ड्राइवर को नहीं सताएगी गर्मी, Eicher की नए ट्रक सीरीज में AC का सपोर्ट, कई सारे फीचर्स

Eicher Pro सीरीज की ट्रक रेंज में अब फिटेड इंटेलिजेंट एयर कंडिशनिंग का सपोर्ट मिल रहा है, जो कस्टमर की जरूरत के हिसाब से उसे कूलिंग देगा.
अब ड्राइवर को नहीं सताएगी गर्मी, Eicher की नए ट्रक सीरीज में AC का सपोर्ट, कई सारे फीचर्स

आयशर ट्रक्स एंड बसेस, जो वीई कमर्शियल व्हीकल की बिजनेस यूनिट है, ने आयशर प्रो प्लस सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में लाइट और मीडियम ड्यूटी (LMD) ट्रकिंग सेगमेंट के प्रोडक्ट्स को तैयार किया जाता है. इस सीरीज में कंपनी ने ग्राहकों को हाई परफॉर्मेंस, कनेक्टेड और सस्टेनेबल सॉल्यूशन वाले ट्रक देने का वादा किया है, ताकि लॉजिस्टिक लैंडस्केप में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन आए. इस नई रेंज में एयर कंडिशन का सपोर्ट मिलेगा, जो फैक्ट्री फिटेड होगा. इसके अलावा इसके अलावा इन ट्रक्स में ए़डवांस पेलोड कैपिसिटी और फ्यूल एफिशियंसी का भी सपोर्ट मिलता है. साथ में इंटीलेजिंट कनेक्टिविटी भी मिल रही है.

इस रेंज में क्या मिल रहा है खास?

  • ज्यादा पेलोड कैपिसिटी
  • एक्सटेंडेड कार्गो बॉडी ऑप्शन
  • स्मार्ट एयर कंडिशनिंग और एर्गोनॉमिक्स केबिन्स जैसे सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स
  • आयशर लाइव एंड माई आयशर के जरिए 100% कनेक्टिविटी ताकि रियल टाइम डायग्नोस्टिक और फ्लीट इंसाइट्स मिले
Add Zee Business as a Preferred Source

अब ट्रक में भी Air-Conditioner

Eicher Pro सीरीज की ट्रक रेंज में अब फिटेड इंटेलिजेंट एयर कंडिशनिंग का सपोर्ट मिल रहा है, जो कस्टमर की जरूरत के हिसाब से उसे कूलिंग देगा. ये एक ऑटो कट ऑफ फीचर है, जो व्हीकल आइडलिंग के दौरान बेहतर फ्यूल एफिशियंसी देगा. इन ट्रक से बिजनेस प्रोडक्टिविटी में और सुधार होगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Eicher Pro Series में कितने ट्रक?

कंपनी ने इस सीरीज के तहत 6 ट्रक को उतारा है, इसमें Eicher Pro 3018XP Plus, Eicher Pro 2118XP Plus, Eicher Pro 2059 Plus, Eicher Pro 2095XP Plus, Eicher Pro 2049 Plus और Eicher Pro 2110XPT Plus शामिल है. यहां हर ट्रक की अलग-अलग खासियत है.

Truck

Eicher Pro 3018XP Plus

इस ट्रक को लंबी दूरी तय करने के लिए तैयार किया गया है. इसके लिए ई-कॉमर्स, फल और सब्जी, FMCG एप्लीकेशन को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है. इस ट्रक में 2.1 मीटर का स्लीपर केबिन आता है, 18.25T GVW दिया है. इसमें 160 HP E494 इंजन दिया गया है और 7 स्पीड गियरबॉक्स का सपोर्ट है. टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग का सपोर्ट है और 190 लीटर और 425 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

Eicher Pro 2118XP Plus

ये 18.25T GVW डे-केबिन ट्रक है. ये रीजनल डिलिवरी के लिए तैयार किया गया है. प्रीमियम केबिन का सपोर्ट मिलता है. 160 एचपी की पावर मिलती है और लाइट टर्निंग सर्किल दिया गया है ताकि शहर से शहर कनेक्टिविटी के लिए एफिशियंट हो जाए.

Eicher Pro 2059 Plus

ये एक 7.5T GVW ट्रक है, जो सिटी लॉजिस्टिक के लिए तैयार किया गया है. ये पेलोड कैपिसिटी और कार्गो बॉडी ऑप्शन के साथ आता है. इसमें E366 इंजन मिलता है,साथ में एर्गोनॉमिक कंफर्ट की परफॉर्मेंस मिलती है. साथ में मॉडर्न केबिन फीचर भी दिया गया है. एक लंबी कार्गो बॉडी वॉल्यूम आधारित लोड्स के लिए काफी है.

Eicher Pro 2095XP Plus

11.5T वर्कहोर्स का सपोर्ट. 140 एचपी की पावर. मल्टीपल व्हीलबेस और कार्गो बॉडी ऑप्शन. एफएमसीजी, ई-कॉमर्स और जनरल कार्गो जैसे काम के लिए एकदम फिट. DLX वेरिएंट में हाई कंफर्ट केबिन आता है और स्मार्ट इन्फोटेन्मेंट का सपोर्ट मिलता है.

Eicher Pro 2049 Plus

ये एक कॉम्पैक्ट और कैपेबल इंट्रा सिटी ट्रक है, जिसे लास्ट माइल और इंट्रा सिटी डिलिवरी के लिए काफी है. ये 5.5T GVW ट्रक हाई टॉर्क, कम टर्निंग सर्किल डायमीटर ऑफर करता है. इसके कार्गो स्पेस में सुधार है. ई-कॉमर्स और FMCG के लिए एकदम परफेक्ट प्रोडक्ट है. ये बेस्ट इन क्लास फ्यूल एफिशियंसी और अपटाइम का दावा करता है.

Eicher Pro 2110XPT Plus

इस ट्रक में 160 HP पावर इंजन मिलता है, जो 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन जैसे काम के लिए तैयार किया गया है. इसमें रग्ड ET60 गियरबॉक्स मिलता है, हाइब्रिड गियरशिफ्ट और 2 मीटर का केबिन मिलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6