CNG कार में बूट स्पेस की टेंशन खत्म! ये 6 गाड़ियां देती हैं जबरदस्त स्पेस और 28 Kmpl तक का माइलेज

सीएनजी कार खरीदनी है माइलेज के लिए लेकिन बूटस्पेस के साथ भी समझौता नहीं करना है तो ऐसे में डुअल सिलेंडर सीएनजी कार को घर ला सकते हैं. मौजूदा समय में Hyundai, Tata Motors इस तरह की कार को पेश करती हैं.
CNG कार में बूट स्पेस की टेंशन खत्म! ये 6 गाड़ियां देती हैं जबरदस्त स्पेस और 28 Kmpl तक का माइलेज

कार खरीदारों के बीच एक बड़ा सवाल माइलेज को लेकर रहता है. कार तो खरीद ली लेकिन माइलेज नहीं निकल पाता है. ऐसे में पेट्रोल या डीजल कार के बजाय सीएनजी कार (CNG Cars) की प्रीफरेंस बढ़ जाती है. लेकिन सीएनजी कार के साथ एक बड़ा इश्यू रहता है और वो है बूटस्पेस कम होना. रियर में बूटस्पेस वाली जगह पर सीएनजी सिलेंडर रहते हैं, जिसकी वजह से बूटस्पेस कम हो जाता है और लोगों को सामान रखने में दिक्कत आती है. लेकिन अगर माइलेज के साथ-साथ आपको बढ़िया बूटस्पेस भी चाहिए तो ऐसी सीएनजी कार को खरीदा जा सकता है, जो डुअल सिलेंडर (Dual Cylinder CNG Cars) के साथ आती हैं. इन कार में बढ़िया बूटस्पेस मिलता है और सीएनजी कार के माइलेज का भरोसा तो मिलता ही है.

डुअल सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं ये कार

1. Hyundai Exter CNG

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai की ओर से बजट फ्रेंडली कार के तौर पर एक्सटर आती है. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपए है. ये कार 27.1 km/kg तक का माइलेज देती है.

Exter

2. Tata Altroz CNG

टाटा मोटर्स की ओर से सबसे पहली बार टाटा अल्ट्रोज सीएनजी कार को डुअल सिलेंडर के साथ पेश किया गया था. ये कार एक किलोग्राम पर 26.2 km तक का माइलेज देती है. इस कार की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है.

Altroz

3. Tata Tigor CNG

Tata Altroz के अलावा टाटा टिगोर में भी डुअल सिलेंडर दिया जाता है. इस कार में भी डुअल सिलेंडर की वजह से बढ़िया बूटस्पेस मिल जाता है. ये कार 26.49 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है. बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 9.44 लाख रुपए है.

4. Hyundai Grand i10 NIOS

Hyundai की ओर से ग्रांड आई10 नियोस में भी डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी जाती है. ये कार प्रति किलो 27 किलोमीटर तक का माइलेज देती है. इस कार को आप 8.38 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ खरीद सकते हैं. ये बेस वेरिएंट का प्राइस है.

5. Hyundai Aura CNG

Hyundai की इस कार में भी डुअल सिलेंडर ऑप्शन मिलता है, जिसकी वजह से बूटस्पेस बढ़िया हो जाता है. इस कार की शुरुआती कीमत 9.11 लाख रुपए है,जो शुरुआती एक्स-शोरूम है. ये कार प्रति किलो पर 28 किमी तक का माइलेज देती है.

6. Tata Tiago CNG

टाटा टियागो सीएनजी में भी डुअल सिलेंडर का ऑप्शन मिलता है. ये कार 26.49km तक का माइलेज दे सकती है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपए है. माइलेज के लिए सीएनजी कार खरीदनी है और बूटस्पेस भी अच्छा चाहिए तो इन कार को अपनी घर ला सकते हैं. ये कार मिडिल क्लास लोगों के लिए एक दम परफेक्ट कार हो सकती हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6