डबल धमाका! CNG के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट भी गिरे, जानिए क्‍या है आपके शहर में भाव

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में गुरुवार को 3 हफ्ते बाद गिरावट आई. इतने दिन में पेट्रोल के दाम करीब 3 रुपये बढ़ गए हैं. डीजल का भी यही हाल है.
डबल धमाका! CNG के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट भी गिरे, जानिए क्‍या है आपके शहर में भाव

14 सितंबर को ड्रोन हमला होने के बाद से ही रेट में इजाफा हो रहा है. (Dna)

पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में गुरुवार को 3 हफ्ते बाद गिरावट आई. इतने दिन में पेट्रोल के दाम करीब 3 रुपये बढ़ गए हैं. डीजल का भी यही हाल है. दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) के दो प्लांट पर 14 सितंबर को ड्रोन हमला होने के बाद से ही रेट में इजाफा हो रहा है. आपको बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल में तेजी 9 सितंबर से बनी हुई थी. लेकिन हमले के बाद रेट काफी तेजी से बढ़ने लगे. क्‍या है आज का भाव दिल्ली में गुरुवार सुबह पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल में 6 पैसे प्रति लीटर की कमी आई. इसके साथ दिल्ली में पेट्रोल 74.51 रुपये और डीजल 67.43 रुपये/लीटर पर पहुंच गया है. कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में गुरुवार को पेट्रोल का भाव क्रमश: 77.14 रुपये, 80.11 रुपये और 77.41 रुपये/लीटर पर बना है. डीजल का रेट भी क्रमश: 69.79 रुपये, 70.69 रुपये और 71.25 रुपये के स्तर पर चल रहा है. क्रूड ऑयल में भी गिरावट सऊदी अरामको पर हमले के बाद पेट्रोल के रेट में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई थी. वहीं डीजल भी डेढ़ रुपये से ज्यादा महंगा हो गया. जानकारों को उम्मीद है कि अभी क्रूड ऑयल के भाव में स्थिरता का माहौल रहेगा. गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड गिरकर 57.76 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 52.86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया.