&format=webp&quality=medium)
घर से निकले नहीं कि ट्रेफिक की भड़ी लद जाती है. ट्रेफिक से निकलकर अपनी डेस्टीनेशन तक पहुंचना रोजाना का टास्क सा बन जाता है. लेकिन वहीं उस भीड़ में अगर आपको कुछ ऐसे लोग दिख जाते हैं जो नियमों का उल्लघन करते हैं तब काफी गुस्सा आता है. लेकिन क्या करें? मजबूर हो जाते हैं. लेकिन दिल्ली की सड़कों पर गलत पार्किंग, रेड लाइट जंप या बिना हेलमेट के फर्राटा भरते बाइकर्स को देखकर अब आपको सिर्फ गुस्सा करने की जरूरत नहीं है. जी हां अब आप खुद ऐसे लोगों का चालान कटवा सकते हैं. कैसे? आइए जानते हैं.
अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की तरफ से आम लोगों को एक 'डिजिटल हथियार' सौंपा जा रहा है. इसकी मदद से आम नागरिक ट्रैफिर नियम तोड़ने वालों का चलान काट सकेगा. ये एक नया मोबाइल ऐप है, जिसका नाम है 'ट्रैफिक प्रहरी' (Traffic Prahari).
'ट्रैफिक प्रहरी' एक नया मोबाइल ऐप है, जिसे दिल्ली पुलिस ने लॉन्च किया है. इसका मकसद ट्रैफिक मैनेजमेंट में आम नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है. इस ऐप के जरिए कोई भी नागरिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले किसी भी वाहन की फोटो खींचकर या फिर वीडियो बनाकर सीधे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को भेज सकता है, जिसके आधार पर पुलिस चालान जारी करेगी. ये ऐप आपके और हमारे जैसे लोगों को सड़क का 'प्रहरी' यानी रक्षक बनाता है.
अगर आप भी ट्रैफिक प्रहरी बनना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे. इन आसान स्टेप्स के जरिए आप किसी का भी चालान ऐप में अपलोड कर सकते हैं.
इस ऐप के जरिए आप कई तरह के ट्रैफिक उल्लंघनों की शिकायत कर सकते हैं. जैसे कि?
आपकी शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत चालान नहीं काटेगी. पहले ट्रैफिक पुलिस की टीम आपके द्वारा भेजे गए सबूत (फोटो/वीडियो), जीपीएस लोकेशन और समय की जांच करेगी. जब यह पुष्टि हो जाएगी कि वाकई में नियम तोड़ा गया है, तभी वाहन मालिक को ई-चालान भेजा जाएगा. इससे ऐप के गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद मिलेगी. यह कदम दिल्ली की सड़कों को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें