&format=webp&quality=medium)
दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को मिली हरी झंडी (फाइल फोटो)
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 200 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई है. दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को साफ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर उतारा. इसके साथ ही दिल्ली-रोहतक इंटरस्टेट ई-बस सेवा और नए बस टर्मिनल की शुरुआत भी की गई.
नई इलेक्ट्रिक बसों को शहर के ट्रैफिक और यात्रियों की जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इनमें लो-फ्लोर एंट्री दी गई है, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को चढ़ने-उतरने में आसानी होगी.
बसों में चौड़े दरवाजे, बेहतर सीटिंग और ज्यादा स्पेस दिया गया है, ताकि पीक ऑवर में भी सफर आरामदायक रहे. साथ ही AC सिस्टम और बेहतर वेंटिलेशन यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाते हैं.
इन बसों में पारंपरिक डीजल इंजन की जगह पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है. इसका मतलब है कि ये बसें चलते समय किसी तरह का धुआं या CO2 उत्सर्जन नहीं करतीं. आसान भाषा में समझें तो ये बसें बैटरी से चलती हैं, जिन्हें चार्ज करके ऑपरेट किया जाता है. इससे शहर में प्रदूषण कम करने में सीधा फायदा मिलेगा.
नई EV बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स दिए गए हैं:
इन फीचर्स से न सिर्फ सफर सुरक्षित होगा, बल्कि बसों की मॉनिटरिंग भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी.
इस लॉन्च के साथ दिल्ली-रोहतक के बीच नई इंटरस्टेट ई-बस सेवा भी शुरू की गई है. इससे दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को साफ और किफायती विकल्प मिलेगा.
इसके अलावा:
ये सभी कदम पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं.
सरकार नई EV पॉलिसी के जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दे रही है, जिससे लोगों को EV अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. फिलहाल दिल्ली में 4500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं और लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक यह संख्या 7000 तक पहुंचाई जाए.
दिल्ली में 200 नई EV बसों की एंट्री सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में बड़े बदलाव का संकेत है. साफ ऊर्जा, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के साथ दिल्ली ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)