GST घटने के बाद ₹4.80 लाख हुई इस कार की कीमत, Auto कंपनी ने दी बड़ी राहत

Citroen India अपनी सभी गाड़ियों पर जीएसटी कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को देगी. नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी. C3 और C3X की कीमतों में ₹84,000 तक की कमी आएगी.
GST घटने के बाद ₹4.80 लाख हुई इस कार की कीमत, Auto कंपनी ने दी बड़ी राहत

Citroen India ने भी दूसरी कार कंपनियों की तरह अपनी कार की कीमतों को घटाने का ऐलान किया है. कंपनी ने GST की दरों में कटौती का ऐलान करते हुए अपने पोर्टफोलियो में मौजूद कार की नई कीमतों का ऐलान किया है. बता दें कि नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी. ये कटौती कंपनी की पूरी रेंज पर मिलेगी. बता दे कि इससे पहले 16 ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट की नई कीमतों का ऐलान कर चुकी है. इसमें टाटा मोटर्स, Hyundai, Mahindra, Kia, MG समेत कई सारी कंपनियां शामिल हैं.

इसके अलावा लग्जरी कार कंपनियों ने भी अपने प्रोडक्ट को सस्ता किया है. इसमें Volvo, Lexus, Audi, Mercedes-Benz, Mini Cooper समेत कई सारी कंपनियां शामिल हैं. अब Citroen की ओर से ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया गया है.

कौन-कौन से मॉडल होंगे सस्ते?

कंपनी ने जानकारी दी है कि नई प्राइस लिस्ट के बाद अलग-अलग मॉडल पर ग्राहकों को अच्छी-खासी बचत मिलेगी.

  • Citroen C3 और C3X – अब इनकी कीमत में 84,000 रुपए तक की कमी होगी. नई कीमत सिर्फ ₹4.80 लाख से शुरू होगी (एक्स-शोरूम).
  • C3 Aircross SUV (5 और 7 सीटर) – इसमें ग्राहकों को 50,000 रुपए तक की बचत होगी.
  • Basalt और Basalt X – अब इनकी कीमत ₹7.95 लाख से शुरू होगी. ये कार CARA# Citroën इन-कार असिस्टेंट जैसी स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है.
  • C5 Aircross SUV – इस प्रीमियम SUV पर सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. ग्राहक अब इसमें लगभग ₹2.7 लाख की बचत कर सकेंगे. Shine वेरिएंट की कीमत अब ₹37.32 लाख होगी.
मॉडलपुरानी कीमत (एक्स-शोरूम)नई कीमत (एक्स-शोरूम)बचत (₹)
Citroën C3 / C3X₹5.64 लाख से शुरू*₹4.80 लाख से शुरू₹84,000 तक
C3 Aircross SUV (5-सीटर/7-सीटर)₹9.99 लाख से शुरू*₹9.49 लाख से शुरू₹50,000 तक
Basalt / Basalt X₹8.45 लाख से शुरू*₹7.95 लाख से शुरू₹50,000 तक
C5 Aircross SUV (Shine Variant)₹40.02 लाख*₹37.32 लाख₹2.70 लाख तक

कंपनी की तरफ से क्या कहा गया?

इस मौके पर Stellantis India के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने कहा. “पैसेंजर वाहनों पर जीएसटी में कमी एक स्वागत योग्य सुधार है जो पूरे भारत में सुरक्षित, आधुनिक और कुशल मोबिलिटी तक पहुंच का विस्तार करेगा. Citroen में हम यह सुनिश्चित करके इस पहल का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे ग्राहक इस कटौती का पूरा लाभ उठाएं. बचत को पूरी तरह से पास करके हमारा लक्ष्य अपने वाहनों को सभी सेगमेंट में अधिक सुलभ बनाना है. साथ ही नए खरीदारों को प्रोत्साहित करना और त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में तेजी लाना है.”

बता दें कि ये जीएसटी सुधार ओनम, अनंत चतुर्दशी, नवरात्रि, ईद और दिवाली जैसे त्योहारों के मौसम की शुरुआत के साथ हो रहा है. उम्मीद है कि यह मांग को और ज्यादा बढ़ाएगा और इंडस्ट्री की ग्रोथ को पहले के पूर्वानुमानों से आगे बढ़ाएगा. कंपनी के इस कदम से फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की बिक्री बढ़ने की पूरी संभावना है. क्योंकि कम कीमतों पर ग्राहक नई गाड़ी खरीदने के लिए ज्यादा उत्साहित होंगे.

ग्राहकों की आएगी मौज

Citroen का ये फैसला न सिर्फ ग्राहकों के लिए बल्कि कंपनी के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. कम कीमतों से कंपनी की गाड़ियों की मांग बढ़ेगी और सेल्स वॉल्यूम में इजाफा होगा. Citroen की कीमतों में कमी से कंपनी अपने कंपटीटर्स को कड़ी टक्कर दे पाएगी. खासतौर पर C3 hatchback और C3 Aircross जैसे मॉडल्स जो अपने सेगमेंट में पहले से ही अच्छी वैल्यू ऑफर करते हैं.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Citroen की गाड़ियों पर नई कीमतें कब से लागू होंगी.

नई कीमतें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी.

2. किस मॉडल पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है.

C5 Aircross SUV पर लगभग ₹2.7 लाख की सबसे ज्यादा छूट है.

3. क्या यह छूट सभी वेरिएंट्स पर एक जैसी है.

नहीं. सटीक बचत मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

4. C3 हैचबैक की नई शुरुआती कीमत क्या होगी.

C3 की नई शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.80 लाख होगी.

5. यह फैसला क्यों लिया गया है.

सरकार द्वारा पैसेंजर वाहनों पर जीएसटी की दरों में कटौती के बाद कंपनी ने इसका पूरा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source