पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही Electric Car की मांग, चीनी EV कंपनी तैयार कर रही पहला असेंबली प्लांट

BYD, दुनिया की टॉप ईवी मेकर है, जो दूसरे देशों में लगातार अपना बिजनेस एक्सपेंशन कर रही है. पाकिस्तान प्लांट बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए तैयार किया गया है.
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही Electric Car की मांग, चीनी EV कंपनी तैयार कर रही पहला असेंबली प्लांट

दिग्गज चीनी निर्माता कंपनी BYD पाकिस्तान में अपना पहली कार असेंबली खोलने जा रही है. जुलाई और अगस्त 2026 तक पाकिस्तान में BYD अपनी पहली कार असेंबली यूनिट को इंस्टॉल करने वाली है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने कहा कि पाकिस्तान में इलेक्ट्रिक कार और प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल्स की डिमांड है, जिसकी वजह से BYD ने ये फैसला लिया है. बता दें कि BYD, दुनिया की टॉप ईवी मेकर है, जो दूसरे देशों में लगातार अपना बिजनेस एक्सपेंशन कर रही है. पाकिस्तान प्लांट बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए तैयार किया गया है. इसके अलावा पाकिस्तानी सरकार की तरफ से भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के इस्तेमाल को बढ़ाने के लिए इंसेन्टिव दिए जा रहे हैं, जिसका फायदा BYD उठा सकती है.

पाकिस्तान के कराची में बन रहा प्लांट

पाकिस्तान के कराची में ये प्लांट तैयार किया जा रहा है. अप्रैल से इसका निर्माण चालू है. BYD और पाकिस्तान के यूटिलिटी हब पावर की सब्सिडियरी कंपनी Mega Motor Company के तहत पार्टनरशिप हुई है. रॉयटर्स के हवाल से ये खबर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

रॉयटर्स को BYD Pakistan के वाइस प्रेसिडेंट दानिश खलिफ ने बताया कि इस प्लांट में शुरुआत में 25,000 यूनिट्स सालाना तैयार करने की क्षमता है. हालांकि ये यूनिट्स डबल शिफ्ट में तैयार होगी. अब पाकिस्तान में भी BYD की कार बिकेंगी और इसी के लिए ये प्लांट तैयार किया जा रहा है.

लोकल के साथ इम्पोर्ट पार्ट्स असेंबल

इस प्लांट में इम्पोर्टेड पार्ट्स को असेंबल किया जाएगा. साथ में कुछ लोकल प्रोडक्शन भी होगा. नॉन इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स का लोकल प्रोडक्शन किया जाएगा. सबसे पहले इसे घरेलू बाजार के लिए तैयार किया जा रहा है. साथ में राइट हैंड ड्राइव वाले देशों में एक्सपोर्ट पर भी फोकस किया जाएगा.

पाकिस्तान में बढ़ी EV की मांग

दानिश खलिफ ने आगे कहा कि हमें अपनी प्रणाली में अतिरिक्त क्षमता की आशंका नहीं है क्योंकि पाकिस्तान में मांग जल्द ही इसकी बराबरी कर लेगी. बता दें कि मार्च में BYD ने इम्पोर्टेड इलेक्ट्रिक कार को डिलिवर करना शुरू कर दिया था. हालांकि दानिश ने सेल्स के नंबर नहीं दिए. उन्होंने आगे कहा कि 2025 में प्लग-इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार का मार्केट 3-4 गुना तक बढ़ सकता है. 2024 में ये 1000 यूनिट्स था. BYD का लक्ष्य है कि इस सेगमेंट में 35-40 फीसदी का मार्केट शेयर पकड़ कर चले.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6