EV ओनर्स की मौज; इस एक्सप्रेसवे पर लगाया मेगा चार्जिंग हब, एक साथ 10 EV चार्ज, टाटा वालों को डिस्काउंट भी

Mumbai-Pune Expressway के Khalapur में ChargeZone और TATA.ev ने 720kW क्षमता वाला Mega EV Charging Hub लॉन्च किया है, जहां एक साथ 10 गाड़ियां अल्ट्रा-फास्ट चार्ज हो सकती हैं.
EV ओनर्स की मौज; इस एक्सप्रेसवे पर लगाया मेगा चार्जिंग हब, एक साथ 10 EV चार्ज, टाटा वालों को डिस्काउंट भी

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगा मेगा चार्जिंह हब, एक साथ 10 कार होंगी चार्ज, वेटिंग टाइम भी कम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड और सेल्स लगातार बढ़ रही है. EV पेनेट्रेशन 5% से भी ज्यादा हो गया है. इतना ही नहीं, अब सरकारें इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ही ज्यादा फोकस कर रही हैं. ऐसे में इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर को एक्सपेंड करना भी जरूरी हो गया है. खासकर हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन की कमी कई लोगों को EV खरीदने से रोकती है. इसी समस्या को दूर करने के लिए ChargeZone® और TATA.ev ने मिलकर एक बड़ा कदम उठाया है.

29 अप्रैल 2026 को दोनों कंपनियों ने एक साझेदारी के तहत मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर में एक हाई-पावर Mega Charging Hub लॉन्च किया गया है. यह चार्जिंग हब न सिर्फ पावरफुल है, बल्कि EV यूजर्स के लिए लंबी दूरी की यात्रा को आसान और तनावमुक्त बनाने वाला है. यानी अब बिना टेंशन के EV चलाना और भी आसान होगा.

क्या खास है इस Mega Charging Hub में?

Add Zee Business as a Preferred Source

यह नया चार्जिंग हब भारत के सबसे पावरफुल पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशनों में से एक माना जा रहा है. इसकी कुल क्षमता 720 kW है, जो इसे हाई-स्पीड चार्जिंग के लिए बेहद खास बनाती है.

इस हब में:

  • 5 चार्जिंग डिस्पेंसर लगाए गए हैं
  • कुल 10 EV एक साथ चार्ज हो सकती हैं
  • Boost Mode में 360 kW तक की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग मिलती है

इसका मतलब है कि अब EV यूजर्स को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, खासकर वीकेंड या पीक ट्रैफिक के दौरान.

लोकेशन का फायदा: ट्रैवल के साथ आराम भी

खालापुर का यह चार्जिंग हब Mumbai-Pune Expressway के एक पॉपुलर फूड मॉल पर स्थित है. यह जगह पहले से ही ट्रैवलर्स के बीच काफी मशहूर है.

यहां आपको मिलते हैं:

  • अच्छे रेस्टोरेंट और फूड ऑप्शन
  • साफ-सुथरे वॉशरूम
  • शॉपिंग और रिटेल स्टोर
  • पार्किंग की पर्याप्त सुविधा

अब EV चार्जिंग के दौरान यूजर्स आराम से खाना खा सकते हैं, ब्रेक ले सकते हैं और अपनी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं.

ChargeZone और TATA.ev की बड़ी योजना

यह हब सिर्फ एक स्टेशन नहीं, बल्कि एक बड़े प्लान का हिस्सा है. ChargeZone और TATA.ev मिलकर भारत में 100 से ज्यादा Mega Charging Hubs बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

अब तक:

  • ChargeZone के पास 15,000+ चार्जिंग पॉइंट्स हैं
  • TATA.ev के 200+ Mega Charging Hubs पहले से एक्टिव हैं
  • Khalapur हब इस को-ब्रांडेड प्रोजेक्ट का 75वां स्टेशन है

इससे साफ है कि आने वाले समय में भारत में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत होगा.

EV यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?

इस तरह के हाई-पावर चार्जिंग हब का सीधा फायदा EV यूजर्स को मिलेगा.

मुख्य फायदे:

  • लंबी दूरी की यात्रा अब आसान
  • चार्जिंग में कम समय
  • कम वेटिंग टाइम
  • भरोसेमंद और फास्ट चार्जिंग

खास बात यह है कि TATA.ev के ग्राहकों को इस स्टेशन पर 25% तक का डिस्काउंट भी मिलेगा.

क्यों जरूरी हैं ऐसे चार्जिंग हब?

भारत में EV की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाया था. अब कंपनियां हाईवे पर फोकस कर रही हैं ताकि इंटरसिटी ट्रैवल आसान हो सके.

ऐसे Mega Charging Hub:

  • EV अपनाने को बढ़ावा देंगे
  • पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करेंगे
  • पर्यावरण को बेहतर बनाएंगे
  • लंबी दूरी के सफर को तनावमुक्त करेंगे
  • भविष्य की तैयारी: EV इकोसिस्टम मजबूत

आखिर में काम की बात

ChargeZone और TATA.ev का यह कदम भारत में EV इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संकेत है. आने वाले समय में दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद और अन्य शहरों के बीच भी ऐसे हाईवे चार्जिंग नेटवर्क देखने को मिल सकते हैं. यह पहल भारत को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

Mumbai-Pune Expressway पर बना यह Mega Charging Hub साफ दिखाता है कि भारत अब EV क्रांति के अगले स्तर पर पहुंच रहा है. आने वाले समय में ऐसे और हाई-पावर चार्जिंग स्टेशन EV यूजर्स के लिए गेम चेंजर साबित होंगे.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 EV चार्जिंग स्टेशन पर कार चार्ज करने में कितना समय लगता है?

यह चार्जर की क्षमता और कार की बैटरी पर निर्भर करता है. फास्ट चार्जर से 30-60 मिनट में अच्छी चार्जिंग हो सकती है.

Q2 क्या हाईवे पर EV चार्जिंग सुरक्षित होती है?

हां, आधुनिक चार्जिंग स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित होते हैं और कई सुरक्षा फीचर्स के साथ आते हैं.

Q3 क्या सभी EV गाड़ियां एक ही चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज हो सकती हैं?

अधिकतर चार्जिंग स्टेशन मल्टी-स्टैंडर्ड सपोर्ट करते हैं, लेकिन कुछ मामलों में कनेक्टर टाइप अलग हो सकता है.

Q4 EV चार्जिंग की कीमत कैसे तय होती है?

यह प्रति यूनिट बिजली या समय के आधार पर तय होती है, जो स्टेशन और लोकेशन के अनुसार अलग हो सकती है.

Q5 क्या EV को घर पर चार्ज करना बेहतर है या स्टेशन पर?

डेली यूज के लिए होम चार्जिंग बेहतर है, लेकिन लंबी दूरी के लिए फास्ट चार्जिंग स्टेशन जरूरी होते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6