ई-व्हीकल्स को लेकर मोदी सरकार का बड़ा प्लान, यहां बनाए जाएंगे 40 चार्जिंग स्टेशन

केंद्र की मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई प्लानिंग पर काम कर रही है. इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की तैयारी हो रही है.
ई-व्हीकल्स को लेकर मोदी सरकार का बड़ा प्लान, यहां बनाए जाएंगे 40 चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत बड़े और व्यस्त हाईवे से होगी. (फोटो: DNA)

पेट्रोल-डीजल के चढ़ते-उतरते दाम, महंगी कारों का महंगा मेंटेनेंस और लगातार बढ़ता प्रदूषण, इन सबसे निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की सिफारिश करती नजर आ रही है. अब सरकार ने एक और बड़ी प्लानिंग शुरू की है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई प्लानिंग पर काम कर रही है. इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की तैयारी हो रही है. इसके लिए सरकार हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी में है.

कहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत बड़े और व्यस्त हाईवे से होगी. पहले फेज में दिल्ली-चंडीगढ़ हाईव पर 40 चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्लानिंग है. पूरे हाईवे पर हर 10-20 किलोमीटर की रेंज में चार्जिंग स्टेशन डेवलप किए जाएंगे. इसके अलावा सबसे व्यस्तम दिल्ली-जयपुर और मुंबई-पुणे हाईवे की पहचान की गई है और आने वाले दिनों में और कई हाईवे की पहचान की जाएगी. खास बात यह होगी कि चार्जिंग प्वॉइंट को चलाने के लिए सोलर एनर्जी का इस्तेमाल होगा. इसके लिए सोलर प्लांट भी इंस्टॉल किए जाएंगे.

BHEL और REIL निभाएंगी भूमिका
केंद्र सरकार की इस योजना में सबसे बड़ी भूमिका दो कंपनियां निभाएंगी. चार्जिंग स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी इन दोनों स्टेशन पर होगी. BHEL और REIL ही हाईवे पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का काम करेंगी. चार्जिंग स्टेशन के लिए फंड एफएएमई के तहत मिलेगा. सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का इस्तेमाल किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

6 शहरों में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
शुरुआती फेज में 6 शहरों में भी चार्जिंग स्टेशन के लिए इंफ्रास्ट्रचर तैयार किया जाएगा. इनमें रांची, बंगलुरु गोवा में शिमला, हैदराबाद, कोच्ची शामिल हैं. इन शहरों में REIL 270 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी.

नागपुर में है पहला चार्जिंग स्टेशन
महाराष्ट्र के नागपुर में देश के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाए जा चुके हैं. शुरूआत में यहां चार चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं. हर एक स्टेशन की क्षमता अलग-अलग साइज और शेप के 200 वाहनों को चार्ज करने की है. इन स्टेशन पर फास्ट चार्जिंग के लिए सुपर चार्जर और बैटरी स्वेपिंग यूनिट भी लगाई गई हैं. चार्जिंग के लिए रेग्यूलर इलेक्ट्रिसिटी के अलावा सोलर पैनल भी लगाए गए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6