&format=webp&quality=medium)
मौजूदा समय में कार खरीदार सेफ्टी फीचर्स पर काफी फोकस कर रहे हैं. कार खरीदारों को सेफ्टी के नाम पर एयरबैग्स काफी पसंद आ रहे हैं और सरकार की तरफ से भी 6 एयरबैग्स को अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बाद से लगभग हर कार कंपनी ने अपने बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल में 6 एयरबैग्स (6 Airbags) को देना अनिवार्य कर दिया और ये फीचर स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर काम करने लगा. लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो अपने मॉडल में 6 की जगह 7 एयरबैग्स देती हैं.
इस खबर में हम आपको ऐसे कुछ मॉडल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो 7 एयरबैग्स के साथ आती हैं. ये कार ज्यादा सेफ और सुरक्षित होती हैं और इन कार में एक एक्सट्रा एयरबैग भी मिलता है. अगर आप भी ज्यादा सुरक्षित कार की तलाश कर रहे हैं तो यहां उन कार की लिस्ट तैयार की गई है. ये कार 35 लाख की कीमत में आ जाती हैं.
ये भी पढ़ें: Compact SUV में फिर 'दबदबा' बढ़ाने आ रही नई Tata Punch, पहली बार मिलेंगे ये फीचर्स, जानें लॉन्च डेट
Tata Safari के टॉप वेरिएंट Accomplished और Accomplished Plus में ये 7 एयरबैग का सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत 23.85 लाख से शुरू होकर 26.5 लाख रुपए तक जाती है. इतना ही नहीं, इस कार को ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) और भारत एनकैप (Bharat NCAP) से भी 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है.
इंजन ऑप्शन की बात करें तो इस कार में 2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. हालांकि कंपनी की ओर से टाटा सफारी का पेट्रोल वेरिएंट भी निकाल दिया है.

Tata Harrier के टॉप वेरिएंट यानी कि Fearless+ में कंपनी 6 नहीं बल्कि 7 एयरबैग्स का सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत 24.35 लाख रुपए से शुरू होती है. हालांकि कंपनी के बेस वेरिएंट में 6 एयरबैग्स ही मिलते हैं. इस कार को भी ग्लोबल एनकैप और भारत एनकैप की ओर से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है.
इंजन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस कार में भी 2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 170 पीएस की मैक्सिमम पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा टाटा मोटर्स ने हाल ही में इस कार को भी पेट्रोल वेरिएंट में पेश किया है.

महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट आज यानी 5 जनवरी को लॉन्च किया जा रहा है लेकिन इसके मौजूदा मॉडल के टॉप वेरिएंट यानी AX7L में कंपनी 7 एयरबैग्स देती है. इस कार को ग्लोबल एनकैप से सेफ्टी के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. इसकी शुरुआती कीमत 22.24 लाख रुपए है.
कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का सपोर्ट मिलता है. इस मॉडल में 2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 200 पीएस की मैक्सिमम पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा कार में 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 185 पीएस की पावर और 450 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. डीजल इंजन में ऑल व्हील ड्राइव का सपोर्ट मिलता है.

महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra BE 6 के टॉप वेरिएंट यानी कि Pack 3 Select और Pack 3 में 7 एयरबैग्स का सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत 24.5 लाख रुपए से शुरू होती है. टॉप के अलावा बाकी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स मिलते हैं. इस कार को भारत एनकैप से सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं.
बैटरी पैक की बात करें तो इस कार में 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 682 किमी की रेंज का दावा करता है. कार में दी गई मोटर 282 पीएस की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है.

Mahindra XEV 9e के टॉप वेरिएंट Pack 3 Select और Pack 3 में कंपनी ने 7 एयरबैग्स का सपोर्ट दिया है. कीमत 27.9 लाख रुपए से शुरू होती है. इस कार को भी भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है. ये भी कार बॉर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी है. इस कार में 79 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 656 किमी की रेंज देता है. ये कार 286 पीएस की पावर और 380 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है.

टोयोटा किर्लोस्कर की पॉपुलर एमपीवी Toyota Innova Crysta के टॉप वेरिएंट VX और ZX में भी 7 एयरबैग्स का सपोर्ट मिलता है. इसकी कीमत 25 लाख रुपए से शुरू होती है. इसके अलावा भी इस कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलते हैं.
कार में 2.4 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. ये इंजन 150 पीएस की पावर और 343 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. साथ में कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है.

चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD की ओर से Atto 3 Superior में 7 एयरबैग्स मिलते हैं. इसकी कीमत 33.99 लाख रुपए है. इस कार में 60.48 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 521 किमी की रेंज देता है. ये 204 पीएस की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

1: 7 एयरबैग्स वाली कार में एक्सट्रा एयरबैग कौन-सा होता है?
7 एयरबैग्स वाली कार में आमतौर पर 6 स्टैंडर्ड एयरबैग्स के अलावा एक एक्सट्रा एयरबैग ड्राइवर नी एयरबैग के तौर पर दिया जाता है, जो एक्सीडेंट के दौरान ड्राइवर के घुटनों को चोट से बचाने में मदद करता है.
2: क्या 7 एयरबैग्स वाली कारें 6 एयरबैग्स से ज्यादा सेफ होती हैं?
हां, 7 एयरबैग्स वाली कारें 6 एयरबैग्स के मुकाबले ज्यादा सेफ मानी जा सकती हैं क्योंकि एक्सट्रा नी एयरबैग फ्रंट इम्पैक्ट के दौरान ड्राइवर की सेफ्टी को और बेहतर बनाता है.
3: क्या 35 लाख रुपए के अंदर 7 एयरबैग्स वाली SUV और EV दोनों मिलती हैं?
हां, भारतीय बाजार में 35 लाख रुपए के अंदर 7 एयरबैग्स वाली ICE SUV के साथ-साथ इलेक्ट्रिक SUV भी उपलब्ध हैं, जिनमें Tata Safari, Mahindra XUV700, Mahindra BE 6 और BYD Atto 3 जैसे मॉडल शामिल हैं.
4: क्या 7 एयरबैग्स सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं?
नहीं, ज्यादातर कारों में 7 एयरबैग्स सिर्फ टॉप या सिलेक्ट वेरिएंट्स में ही दिए जाते हैं, जबकि बेस और मिड वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स का ही सपोर्ट मिलता है.
5: क्या 7 एयरबैग्स वाली कारों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है?
हां, इस लिस्ट में शामिल ज्यादातर कारों को Global NCAP या Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जिससे इनकी सेफ्टी क्वालिटी और मजबूत साबित होती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)