कार खरीदारों को नहीं चाहिए 6 Airbags और 5 स्टार रेटिंग! रोड रेज के मामलों के बाद इस फीचर की बढ़ी डिमांड

कार खरीदारों के लिए एक नया सर्वे किया गया है. ये सर्वे Park+ ने किया है. इस सर्वे में बताया गया है कि कार ड्राइवर्स को अब किस तरह के सेफ्टी फीचर्स की जरूरत है.
कार खरीदारों को नहीं चाहिए 6 Airbags और 5 स्टार रेटिंग! रोड रेज के मामलों के बाद इस फीचर की बढ़ी डिमांड

देश में कार खरीदारों को सेफ्टी के लिहाज से क्या चाहिए और क्या नहीं, इस पर Park+ ने एक सर्वे किया. इस सर्वे में भारत के कार खरीदारों को शामिल किया गया है और इस सर्वे में कार की सेफ्टी से जुड़ी कई सारी बातें सामने आई. भारत के एकमात्र डिजिटल-फर्स्ट, डाटा-ड्रिवन सर्वे प्लेटफॉर्म पार्क+ रिसर्च लैब्स ने आज अपने नवीनतम शहर-केंद्रित सर्वेक्षण के प्रमुख निष्कर्ष साझा किए. दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में 3,000 कार मालिकों पर किए गए इस सर्वे का उद्देश्य यह समझना था कि आज के कार मालिक नई कारों में किस एक फीचर को अनिवार्य चाहते हैं.

इन फीचर्स पर फोकस

सर्वे में बताया गया है कि कार खरीदारों ने 6 एयरबैग्स की डैशकैम की डिमांड रखी. उन्होंने डैशकैम के होने को बड़ा सेफ्टी कन्सर्न माना. फ्रंट एंड बैक डैशकैम्स विशलिस्ट में सबसे ऊपर रही. उम्मीदों के विपरीत 6 एयरबैग या बीएनसीएपी रेटिंग्स नहीं, बल्कि 48% प्रतिभागियों ने फ्रंट और बैक डैशकैम्स को उस सुरक्षा फीचर के रूप में चुना जिसे सरकार और कार निर्माता कंपनियों को अनिवार्य बनाना चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

इन कारणों की वजह से डैशकैम अहम

इस पसंद के पीछे उत्तरदाताओं ने जो कारण बताए, वह भी कम रोचक नहीं है. उनका कहना है कि रोड रेज की बढ़ती घटनाएं, असुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार, हिट-एंड-रन केस और इंश्योरेंस क्लेम्स में पेचीदगियों को देखते हुए आज यह बेहद जरूरी हो गए हैं.

आज के शहरी ट्रैफिक माहौल में डैशकैम्स को सिर्फ एक्सेसरी नहीं, बल्कि सबूत देने वाले साधन के रूप में देखा जा रहा है, जो ड्राइवर को ताकतवर बनाते हैं और जवाबदेही को प्रोत्साहन देते हैं. रोचक बात यह है कि एयरबैग्स या क्रैश टेस्ट रेटिंग्स जैसे कार सेफ्टी फीचर सर्वे में टॉप पर नहीं रहे क्योंकि ग्राहकों ने उन्हें अब मूलभूत आवश्यकता मान लिया है— जिस पर वे कोई समझौता नहीं करना चाहते. अब मांग स्मार्ट, टेक-इनेबल्ड फीचर्स की है जो रियल टाइम और घटना के बाद की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

दूसरे नंबर पर 5-स्टार BNCAP

32% प्रतिभागियों ने भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) की 5-स्टार रेटिंग को अपनी प्राथमिकता बताया. संरचनात्मक सुरक्षा महत्वपूर्ण मानी जा रही है और अब यह नई कारों में “अतिरिक्त” नहीं बल्कि “मूल” मानक बन चुकी है.

6 Airbags और डिस्क ब्रेक

सिर्फ 10% उत्तरदाताओं ने 6 एयरबैग्स को चुना और केवल 8% ने ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक्स को ज़रूरी सेफ्टी फीचर बताया. इसका अर्थ है कि लोग मानते हैं कि निर्माता पहले से ही इन्हें दे रहे हैं, अब वे ज़्यादा नियंत्रण और प्रमाण देने वाले फीचर्स चाहते हैं, जिससे डैशकैम जैसे फीचर्स मुख्य आवश्यकता बन गए हैं.

'अन्य' विकल्प नहीं चाहिए

महज 2% उत्तरदाताओं ने इन प्राइमरी सेफ्टी मानकों के बाहर जाकर कुछ चाहा है, जो बताता है कि ग्राहकों का फोकस प्रोटेक्शन और व्यवहारिकता पर बढ़ गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6